कोविशील्ड और कोवैक्सीन को सस्ता कर सकती है सरकार! 275 रुपए होगी एक डोज की कीमत

0
19

India

oi-Kapil Tiwari

|

Google Oneindia News

नई दिल्ली, जनवरी 26। कोरोना महामारी के खिलाफ देश में चल रहे टीकाकरण अभियान को और तेज करने के लिए भारत सरकार एक अहम फैसला लेने की तैयारी कर रही है। दरअसल, सरकार वैक्सीन को खुले बाजार में लाने की दिशा में काम कर रही है। अगर ऐसा होता है तो बहुत जल्द वैक्सीन मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध होना शुरू होगी और लोग उसे खरीदकर लगवा सकेंगे।

corona vaccine

275 रुपए कीमत होगी एक डोज की?

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, सरकार वैक्सीन को खुले बाजार में उतारने के लिए रेगुलेटर मार्केट अप्रूवल का इंतजार कर रही है, जो उसे DCGI से मिलेगा। अप्रूवल मिलने के बाद सरकार इसे लागू कर देगी। खुले बाजार में वैक्सीन आने के बाद उसकी कीमत की बात करें तो एक डोज की कीमत 275 रुपए हो सकती है। इसमें कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों शामिल हैं। इसमें 150 रुपए सर्विस चार्ज शामिल है। इस हिसाब से वैक्सीन की दोनों डोज 425 रुपए में उपलब्ध होंगी।

अभी क्या है वैक्सीन की कीमत?

अगर बात करें वर्तमान में इन वैक्सीन की कीमतों की तो भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की हर डोज की कीमत 1200 रुपए है। वहीं सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड की एक डोज की कीमत 780 रुपए है। इसमें 150 रुपए सर्विस चार्ज शामिल है।

रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल फार्मास्युटिकल्स प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) को वैक्सीन की अधिकतम कीमत तय करने की दिशा में काम शुरू करने का निर्देश सरकार की तरफ से दे दिया गया है। ताकि वैक्सीन दिया है, जिससे टीकों को किफायती बनाया जा सके।

पिछले साल अक्टूबर में सीरम इंस्टीट्यूट ने किया था आवेदन

आपको बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने पिछले साल 25 अक्टूबर को ड्रग रेगुलेटर के पास कोविशील्ड का आवेदन जमा करके अपनी वैक्सीन के लिए रेगुलेर मार्केट अप्रूवल मांगा था। इससे करीब कुछ हफ्तों पहले कोवैक्सीन बनाने वाली भारत बायोटेक ने भी अपनी वैक्सीन से जुड़ी सभी जानकारियों को जमा करते हुए रेगुलेर मार्केट अप्रूवल की मांग की थी। दोनों टीकों को देश में केवल आपातकालीन उपयोग के लिए अभी अप्रूवल दिया हुआ है।

ये भी पढ़ें: कोरोना के एंडेमिक बनने से जिंदगी सामान्य नहीं होगी, मलेरिया भी एंडेमिक जिसने ली लाखों लोगों की जान- एक्सपर्टये भी पढ़ें: कोरोना के एंडेमिक बनने से जिंदगी सामान्य नहीं होगी, मलेरिया भी एंडेमिक जिसने ली लाखों लोगों की जान- एक्सपर्ट

English summary

Indian Govt planing to cheaper Covaxin and Covishield, likely jabs to be priced at ₹275

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here