पूर्व IFS सनातन सोनकर कांग्रेस छोड़कर सपा में हुए शामिल – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

देहरादून: मंगलवार को पूर्व IFS अफसर सनातन सोनकर कांग्रेस छोड़कर सपा में सम्मिलित हो गए। वह हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। मंगलवार को सनातन सोनकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश दफ्तर पहुंचे। उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसएन सचान ने सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर डॉ. सचान ने कहा कि राज्य के साथ ही हरिद्वार की राजनीती में भी इस बार सपा महत्वपूर्ण किरदार अदा करने जा रही है। उनकी सरकार समाज हित में काम करेगी। हरिद्वार में हाल ही में कई बड़े नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली है। शीघ्र ही हरिद्वार के दस से ज्यादा बड़े नेता समाजवादी पार्टी में सम्मिलित होने जा रहे हैं।

वही इस अवसर पर पूर्व IFS सनातन सोनकर ने कहा कि वन विभाग में अधिकारी रहते हुए वह नियम-कायदों में बंधे थे। तमाम ऐसे काम हैं जो कि वन्य जीवों ही नहीं बल्कि आम मनुष्यों के लिए भी किए जा सकते हैं। इसके लिए ही उन्होंने राजनीति का मार्ग चुना है। सरकार में आने के पश्चात् वह कानून बनाकर लोगों की सेवा कर सकते हैं।

वही सनातन सोनकर साल 2016 से 2019 तक राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक पद पर तैनात रहे हैं। मूल तौर पर यूपी निवासी सोनकर ने बीते साल सेवानिवृत से पांच माह पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन किया था, जिसके पश्चात् सरकार ने अक्तूबर महीने में उनका आवेदन स्वीकार कर लिया था। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अनिल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अजय सोनकर, डॉ. कदम सिंह बालियान, प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी ज्ञानचंद यादव मौजूद रहे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here