बीजेपी के लिए सिरदर्द बनी लखनऊ कैंट सीट, जानिए किसे मिलेगा टिकट – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए लखनऊ कैंट सीट सिरदर्द बन चुका है। एक ओर सांसद रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे के लिए इस सीट से टिकट मांग रही हैं, तो हाल ही में पार्टी में आईं समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के भी इस सीट पर दावेदारी की चर्चा चल रही है। 

वहीं, भाजपा के मौजूदा MLA सुरेश चंद्र तिवारी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वह एक बार फिर इस सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अपर्णा यादव और रीता बहुगुणा जोशी के बेटे को टिकट नहीं दिया जाएगा। सुरेश चंद्र तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने पहले ही सपष्ट कर दिया है कि किसी मौजूदा MLA या सांसद के बेटे-बेटी को टिकट नहीं मिलेगा। इसलिए जोशी के बेटे को टिकट मिलने का सवाल ही नहीं है। 

अपर्णा यादव की दावेदारी पर उनका कहना है कि मुलायम की बहू को किसी सीट से टिकट नहीं मिलेगा और पार्टी उनका उपयोग पूरे राज्य में प्रचार के लिए करेगी। उन्होंने कहा कि, ‘मैंने एक बार फिर इस सीट से भाजपा के टिकट पर लड़ने की इच्छा जताई है। मुझे लगता है कि टिकट मुझे ही मिलेगा।’ बता दें कि सुरेश चंद्र इस सीट से चार बार MLA रह चुके हैं और भाजपा से दशकों से जुड़े हुए हैं। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here