
सोने की कीमत में आई तेजी
सोने की कीमत में पिछले कुछ दिनों में लगातार तेजी की स्थिति बनी हुई है। सोना फिर से महंगा हो गया है। सोने की कीमत में पिछले 12 दिनों में 1281 रुपए की तेजी आई है। सोना लगातार बढ़ रहा है तो वहीं सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट से 7369 रुपए गिर चुका है। अगस्त 2020 को सोने की कीमत 56126 रुपए रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 76004 रुपए के उच्चतम स्तर से 12155 रुपए प्रति किलोग्राम तक गिर चुका है।

24 कैरेट से 18 कैरेट वाले सोने की कीमत
24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48885 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48689 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44779 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36664 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 14 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 28598 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत 63853 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

शेयर बाजार गिरने के साथ चढ़ा सोना
शेयर बाजारों में गिरावट के बीच सर्राफा बाजारों में सोने की चमक बढ़ी है। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो 12 कारोबारी दिनों में सोने की कीमत में 1281 रुपए प्रति 10 ग्राम उछला । वहीं सेंसेक्स में 2904 रुपए की गिरावट आई है। सोना जहां 47722 रुपए से 48793 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है तो वहीं सेंसेक्स लगातार गिर रहा है। बाजार जानकारों की माने तो कोरोना महामारी के बढ़ते केस, अमेरिका में जो बाइडेन और डोनाल्ट ट्रंप के बीच बढ़ रही तकरार और सरकारों के प्रोत्साहन पैकेज के लंबे इंतजार के कारण सोने की कीमत में दवाब बढ़ रहा है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















