
एक्टर माइकल के बेटे का निधन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हडसन मैडसन अपनी पत्नी के साथ द्वीप पर रह रहे थे, रविवार को उनके निधन की खबर सामने आई। माइकल मैडसन पर बेटे की मौत के बाद दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड जगत में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सोशल मीडिया पर फैंस और अन्य दोस्त, स्टार्स हडसन के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं, वहीं उनके पिता माइकल मैडसन को इस दुख को झेलने की हिम्मत दे रहे हैं।

आर. माधवन के साथ किया काम
रविवार को होनोलूलू में चिकित्सा परीक्षक विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘पुष्टि कर सकता हूं…ओआहू द्वीप पर आत्महत्या के संदिग्ध प्रयास में सिर पर गोली लगने से उनकी मौत हो गई। हडसन अपनी पत्नी कार्ली के साथ हवाई के वाहिअवा में रह रहे थे। बता दें कि माइकल मैडसन बॉलीवुड एक्टर आर. माधवन की फिल्म ‘साइलेंस’ में भी नजर आ चुके हैं। एक्टर मैडसन ने एक्ट्रेस डीएन्ना मैडसन से शादी की थी। हडसन मैडसन उन्हीं के बेटे हैं।

अमेरिकी सेना में किया काम
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक हडसन की मां डीएन्ना मैडसन अपने बेटे की मौत की खबर सुनते ही हवाई के लिए रावा हो गई हैं। हडसन मैडसेन के सोशल मीडिया के अनुसार वह हवाई के वाहियावा में अपनी पत्नी कार्ली के साथ रह रहे थे। हडसन द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों से संकेत मिलता है कि उन्होंने अमेरिकी सेना में सेवा की थी और कुछ समय के लिए अफगानिस्तान में तैनात थे। अब इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या उन्होंने सच में आत्महत्या की है?

रविवार को इयान एलेक्जेंडर ने की थी आत्महत्या
हॉलीवुड एक्ट्रेस रेजिना किंग के 26 वर्षीय इकलौते बेटे इयान एलेक्जेंडर ने बीते रविवार खुदकुशी कर ली थी। इस खबर से पूरा हॉलीवुड शॉक्ड रह गया था। उन्होंने पिछली बुधवार की एलेक्जेंडर ने अपना 26वां जन्मदिन मनाया था। इयान की अचानक हुई मौत पर हॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शोक जताया है और उन्होंने रेजिना की इस मुश्किल घड़ी में साथ खड़े रहने ही बात कही। रेजिना ने पीपल्स को दिए एक बयान में इयान के मौत की पुष्टि की थी।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















