कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट को हल्‍के में बिलकुल ना लें, शरीर के इस अंग पर कर रहा असर

0
14

India

oi-Bhavna Pandey

|

Google Oneindia News

बेंगलुरू, 25 जनवरी। कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट ने लोगों को बड़ा ही कन्‍फ्यूज कर दिया है। कई मरीज हैं जिनमें कोरोना के नए वेरिएंट के सारे लक्षण नजर आ रहे हैं लेकिन उनकी टेस्‍ट रिपोर्ट निगेटिव आ रही है वहीं ऐसे भी मामले सामने आए है जिनमें कोविड के लक्षण ना के बराबर हैं लेकिन उनकी टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। हालांकि डॉक्‍टर शुरूआत से ये कह रहे हैं कि ओमिक्रॉन से लोगों की जान को खतरा नहीं हैं। कोरोना के अन्‍य वेरिएंट की अपेक्षा ये वेरिएंट बहुत तेजी से फैलता है लेकिन इसके लक्षण इतने सामान्‍य है कि सामान्‍य फ्लू औी इसमें अंतर कर पाना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। वहीं अब विदेश के बाद अब भारतीय ओमिक्रॉन के मरीजों में बिलकुल अलग लक्षण देखने को मिल रहा है।

covid

ओमिक्रॉन कान को कर रहा प्रभावित

पहले कोरोना के जो वेरिएंट आए वो आंख, फेफड़ों और दिमाग को प्रभावित कर रहे थे लेकिन ये नया वेरिएंट लोगों के कानों पर असर डाल रहा है। इसके साथ ही तेज सिर दर्द और कानों में सीटी सी बजने और कुछ दिनों तक कान से ना सुनाई देने जैसी समस्‍या हो रही है।

ओमिक्रॉन लोगों को कर रहा है भ्रमित

ओमिक्रान के डेल्‍टा वेरिएंट के बजाए हल्के लक्षण पैदा कर रहा है, जिसके कारण इस ठंड में लोग इसे सामान्‍य सर्दी, जुकाम और नॉनमल बुखार मान ले रहे है। इस ओमिक्रान में धोखा देने वाली ये भी बात है कि इसमें अन्‍य कोरोना की तरह मुंह का स्‍वाइ और सुगंध नहीं जा रही है।

शोध में भी हुआ ये खुलासा

बिट्रेन के बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने भी इस ओमिक्रान के लक्षणों में जो नया लक्षण खोजा है वो है कि ये कानों पर असर कर रहा है। ऐसे ही भारत में भी कोरोना ग्रसित मरीजों ने कान से ना सुनाई देने और कान में सीटी सी बजने की शिकायत की है। विशेषज्ञों ने भी अपने रिसर्च में पाया है कि मरीज के कान के अंदर दर्द, सनसनी समेत अन्‍य समस्‍याएं देखी गई जो ओमिक्रॉन के कारण हो रही है। भारत में कोरोना वैक्‍सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों में भी ये लक्षण देखे जा रहे हैं।

जानें क्‍या कहते हैं विशेषज्ञ
बेंगलुरू फिजीशियन डॉक्‍टर प्रकाश के अनुसार इन दिनों जो मरीज आ रहे हैं उनमें कई की रिपोर्ट निगेटिव है लेकिन उनमें सारे लक्षण कोरोना के ही हैं। डॉक्‍टर के अनुसार नए वेरिएंट में सिर में दर्द, बॉडी पेन , कमर के नीचे या पैरों में दर्द, कमजोरी, उल्‍टी या लूज मोशन, हल्‍का या तेज बुखार, खांसी, बलगम आना, नाक बहना के अलावा गले में कभी कभी खराश महसूस होना भी शामिल है। कान से सुनाई ना देना या कान में सनसनाहट होना जो लक्षण दिखाई दे रहा है उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कोविड निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद भी ये समस्‍या रहती है तो ईएनटी डॉक्‍टर संपर्क कर लेना चाहिए।

खत्‍म हो जाएगी दुनिया! वैज्ञानिकों ने बताई दुनिया की तबाही की तारीख और वजहखत्‍म हो जाएगी दुनिया! वैज्ञानिकों ने बताई दुनिया की तबाही की तारीख और वजह

English summary

Do not take the Omicron variant of Corona lightly, it is affecting this part of the body

Story first published: Tuesday, January 25, 2022, 0:51 [IST]

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here