Republic Day 2022: दूरदर्शन पर होगा गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण

0
21

India

oi-Rizwan M

|

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 24 जनवरी: आजादी के 75 साल पूरे होने पर भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसे में इस साल गणतंत्र दिवस (26जनवरी) पर दूरदर्शन ना केवल बड़े पैमाने पर कवरेज कर रहा है। कई खास इंतजाम इस साल दूरदर्शन ने किए हैं, जिससे भारतीय वायु सेना के करतबों को दर्शकों को दिखाया जा सके। भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 75 विमानों का विशाल बेड़ा करतब दिखाएगा, जिसकी लाइव कवरेज दूरदर्शन पर होगी।

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों क

इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह के कवरेज के लिए 59 कैमरों और 160 से ज्यादा कर्मचारी राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक तक के कार्यक्रमों को दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण के लिए रखे गए हैं।

Republic

गणतंत्र दिवस के सभी कार्यक्रमों की बिना रुके कवरेज सुनिश्चित करने के लिए नवंबर 2021 से ही तैयारी शुरू हो गई थी। डीडी ने राष्ट्रपति भवन के गुंबद से लेकर नेशनल स्टेडियम के गुंबद तक राजपथ पर 59 कैमरे लगाए हैं। राजपथ पर 33 कैमरे, नेशनल वॉर मेमोरियल, इंडिया गेट, नेशनल स्टेडियम में 16 कैमरे और राष्ट्रपति भवन में 10 कैमरे लगे हैं।

Republic

लोगों को पूरे समारोह का विहंगम दृश्य देने के लिए, दो 360 डिग्री कैमरे लगाए गए हैं, एक राजपथ पर और दूसरा इंडिया गेट के शीर्ष पर। दोनों 360 डिग्री कैमरों से डीडी नेशनल यूट्यूब चैनल पर दो अलग-अलग लाइव-स्ट्रीम किए जाएंगे।

Republic

मार्चिंग टुकड़ियों और फ्लाई-पास्ट की हर मिनट की आवाजाही को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए डीडी ने 5 जिमी जिब्स, 100X और 86XTally लेंस का कॉनम्बिनेशन, 15 से ज्यादा वाइड एंगल लेंस, एबैकस लेंस लगाए गए हैं। एक कैमरा 120 फीट हाइड्रोलिक क्रेन पर लगाया गया है। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और इंडिया गेट के बीच सजाए गए राजपथ के लुभावने दृश्य दर्शकों तक पहुंचाने के लिए प्रेसिडेंशियल एनक्लोजर और राजपथ पर रिमोट से नियंत्रित विशेष पीटीजेड कैमरे लगाए गए हैं।

Republic

पूरी कवरेज को इंटीग्रेटिड बनाने के लिए सभी प्रमुख स्थानों को डार्क फाइबर ऑप्टिकल कनेक्टिविटी, सैटेलाइट कनेक्टिविटी और बैकपैक कनेक्टिविटी के माध्यम से जोड़ा गया है। जमीन से प्रभावी कवरेज सुनिश्चित करने के लिए, डीडी ने राजपथ पर एक अस्थायी प्रोडक्शन कंट्रोल रूम बनाया है।

Republic

हाई डेफिनिशन विजुअल्स को एनिमेटेड ग्राफिक्स और प्रसिद्ध कमेंटेटरों के माध्यम से और अधिक आकर्षक बनाया जाएगा, जो इवेंट के सामने आने पर हर विवरण पर विस्तार से बताएंगे। समावेशी कवरेज सुनिश्चित करने के लिए, डीडी न्यूज कमेंट्री को सांकेतिक भाषा की व्याख्या के माध्यम से भी प्रसारित करेगा।

Republic

गणतंत्र दिवस की लाइव कवरेज देश भर के दूरदर्शन के सभी चैनलों पर 26 जनवरी को सुबह 9:15 बजे से शुरू होकर राजपथ पर कार्यक्रमों के अंत तक प्रसारित की जाएगी। लाइव कवरेज डीडी नेशनल, डीडी न्यूज यूट्यूब चैनल और न्यूजऑनएयर ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा।

पढ़ें-राउत बोले- सबकुछ भाजपा के लिए ना छोड़ते तो देश में शिवसेना का पीएम होता

English summary

Republic Day 2022 LIVE with Doordarshan

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here