बर्फीली चोटियों और कड़कड़ाती ठंड के बीच बीएसएफ के जवान ने मात्र 40 सेकंड में लगा डालीं 47 पुश-अप, Video वायरल

0
23
47 सेकंड में लगा दीं 47 पुश-अब

47 सेकंड में लगा दीं 47 पुश-अब

इस वायरल वीडियो में बीएसएफ का एक जवान कश्मीर में बर्फीली पहाड़ियों के बीच, हाड़ कपा देने वाली ठंड में पुश-अप मारता दिखाई दे रहा है। अब आप सोचेंगे कि ठीक है जवान पुश-अप ही तो मार रहा है, इसमें नया क्या है। जनाब नया ये है कि ये जवान देखते ही देखते मात्र 40 सेकंड में 47 पुश-अप लगा देता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस जवान की फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Kashmir में कड़कड़ाती ठंड के बीच BSF Jawans का Bihu Celebration | वनइंडिया हिंदी

 एक हाथ से पुश-अप लगाता दिखा जवान

एक हाथ से पुश-अप लगाता दिखा जवान

इसके अलावा बीएसएफ ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें सेना के एक अन्य जवान बर्फीली पहाड़ियों के बीच एक हाथ से पुश-अप करते हुए दिखाई दे रहा है। इस प्रतिकूल वातावरण में खुद को फिट रखने के इस जवान के जोश के लिए लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि देश की सीमाओं को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ खुद को फिट रखना सेना के हर जवान की प्राथमिकता है।

गर्भवती महिला को उपचार के लिए ले जाते जवानों का वीडियो वायरल

गर्भवती महिला को उपचार के लिए ले जाते जवानों का वीडियो वायरल

इस महीने की शुरुआत में भारतीय सेना का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सेना के जवान खराब मौसम और भारी बर्फबारी के बीच जम्मू-कश्मीर के घग्गर हिल गांव से एक गर्भवती महिला को कंधों पर लादकर पास ही के एक प्राथमिक उपचार केंद्र में ले जाते दिखाई दिए। सेना ने कहा कि बोनियार तहसील में तैनाती के दौरान उन्हें स्थानीय लोगों का फोन आया था, उन्होंने हमसे गर्भवती महिला के इलाज के लिए तत्काल मदद मांगी थी, जिसके बाद हमने उसे अस्पताल ले जाने का फैसला किया। दोस्तों हमारे देश के जवान अपनी जान पर खेलकर भी अपना फर्ज निभाते हैं। इन जवानों को हमारा सलाम।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here