हॉन्ग कॉन्ग पर चीन के दबदबे का असर ? कोविड के नाम पर इस छोटे से जीव पर आई आफत, 2,200 से अधिक का सफाया

0
33
छोटे से जीव पर आई आफत

छोटे से जीव पर आई आफत

हॉन्ग कॉन्ग में हम्सटर की इस तरह से की जा रही हत्या को लेकर जनता में भारी विरोध है, लेकिन प्रशासन की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि ये छोटे से जीव स्वास्थ्य के लिए जोखिम से भरे हैं, इसलिए उन्हें सौंप दें। सरकारी बयान के मुताबिक 22 जनवरी तक वहां कोविड कंट्रोल के लिए कुल 2,512 जानवरों की हत्या की जा चुकी है, जिनमें अकेले हम्सटर की संख्या 2,229 है। हॉन्ग कॉन्ग की नेता कैरी लैम पहले संवाददाताओं से कह चुकी हैं कि वह समझती हैं कि हत्याओं की वजह से ‘पेट ओनर्स इससे नाखुश हैं’ लेकिन, सबसे बड़ी प्राथमिकता इस प्रकोप को नियंत्रित करना है। वहां की सरकार ने इसको लेकर हो रहे हंगामे को ‘तर्कहीन’ करार दिया है। जबकि, जिस तरह से छोटे से जीवों को मारा जा रहा है, उसपर ही सवाल उठ रहे हैं।

हम्सटर के आयात पर लग चुकी है पाबंदी

हम्सटर के आयात पर लग चुकी है पाबंदी

जबकि कुछ वैज्ञानिकों और पशुचिकित्सों का कहना है कि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है कि जानवर कोरोना वायरस से इंसानों को संक्रमित करने में कोई अहम रोल निभाते हैं। बता दें कि हॉन्ग कॉन्ग में एक ही पेट शॉप में 11 हम्सटर के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद 18 जनवरी को वहां की सरकार ने इन दुकान मालिकों और हम्सटर ओनर से कहा था कि वे 2,000 से अधिक हम्सटर उसके हवाले कर दें। ये हम्सटर दिसंबर के आखिर में नीदरलैंड से आयात करके लाए गए थे, जिसपर सरकार पहले ही बैन लगा चुकी है। सरकार ने तभी ऐलान किया था कि 22 दिसंबर के बाद जितने भी हमस्टर आए होंगे, उन सबको वह मार डालेगी।

सरकारी फरमान के खिलाफ सख्त है नाराजगी

सरकारी फरमान के खिलाफ सख्त है नाराजगी

तीसरे साल सख्त कोविड पाबंदियां झेल रहे हॉन्ग कॉन्ग के कुछ निवासियों का सरकार का यह फरमान ‘सनकी’ फैसले की तरह लग रहा। एक हम्सटर ओनर ने हॉन्ग कॉन्ग की एक मीडिया स्टैंडर्ड से कहा कि वह सिर्फ एक कोविड टेस्ट करवाएगी और ‘अगर टेस्ट से पता चलेगा कि मैं संक्रमित नहीं हूं, मुझसे मेरा हम्सटर कोई नहीं छीन सकता, जब तक कि मेरी हत्या न कर दे।’ इसके बाद सरकार ने ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की धमकी दे डाली।

इसे भी पढ़ें- Stealth Omicron: RT-PCR टेस्ट को भी धोखा देने वाला 'गुप्त' वायरस क्या है? भारत में भी फैलाइसे भी पढ़ें- Stealth Omicron: RT-PCR टेस्ट को भी धोखा देने वाला ‘गुप्त’ वायरस क्या है? भारत में भी फैला

हॉन्ग कॉन्ग पर चीन के दबदबे का असर ?

हॉन्ग कॉन्ग पर चीन के दबदबे का असर ?

दरअसल, दुनिया अब कोरोना के साथ जीना सीख रही है। लेकिन, ऐसे समय में एक ऐसे शहर में जहां पहले पूरे विश्व की झलक देखने को मिलती थी, इस तरह की नीति लोगों को हजम नहीं हो पा रही है। माना जा रहा है कि जीरो कोविड वाली यह नीति एक तरह से चीन के प्रभाव में है, जो हॉन्ग कॉन्ग के लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाकर अपना दबदबा बढ़ाने में लगा हुआ है। क्योंकि,सख्त आदेश के बावजूद शुरू में हजारों लोग हम्सटरों की जान बचाने के लिए घरों से निकल गए और पेट शॉप और डर के मारे छोड़े गए हम्सटर को अपनाने के लिए आगे बढ़ निकले। लेकिन, सरकार ने मनमानी करते हुए कितने ही जानवरों को मिटाकर ही दम लिया है। (तस्वीरें- रॉयटर्स के ट्विटर वीडियो से)

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here