
बदल जाएगा चेक क्लियरेंस का नियम
बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के लिए 1 फरवरी से चेक क्लीयरेंस से जुड़े नियम में बदल जाएंगे। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 1 फरवरी से चेक पेमेंट के लिए अब ग्राहकों को पॉजिटिव पे सिस्टम का नियम मानना होगा। खाताधारकों को चेक जारी करने के बाद चेक से जुड़ी जानकारी बैंक को भेजनी होगी। बैंक की ओर से चेक का कंफर्मेशन अनिवार्य होगा। अगर कंफर्मेशन नहीं होता है तो चेक को वापस भी किया जा सकता है।

एसबीआई खाताधारकों के लिए 1 फरवरी से बदल जाएगा नियम
1 फरवरी से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारकों के लिए कई जरूरी नियम बदल जाएंगे। 1 फरवरी से एसबीआई ग्राहकों को पैसे ट्रांसफर करना मुश्किल हो जाएगा। एसबीआई के ग्राहकों को 1 फरवरी से आईएमपीएस ट्रांजेक्शन पर अधिक चार्ज लगेगा। अगर आप बैंक जाकर IMPS के जरिए फंड ट्रांसफर करते हैं तो आपको 2 लाख रुपए से 5 लाख रुपए के लिए आपको 20 रुपए प्लस जीएसटी लगेगा। नया नियम 1 फरवरी 2022 से लागू होगा।

PNB डेबिट फेल होने पर 250 रुपए
पंजाब नेशनल बैंक अगले महीने से डेबिट अकाउंट से जुड़े नियम में बदलाव किया गया है। अगले महीने से एक अहम नियम में बदलाव होने जा रहा है। PNB के मुताबिक 1 फरवरी से किस्त या निवेश का डेबिट अकाउंट में पैसा न होने पर अगर ट्रांजैक्शन फेल होता है तो आपको 250 रुपए देना होगा। वर्तमान में इसके लिए 100 रुपए का चार्ज लगता था। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 200 रुपए कर दिया गया है। वहीं डिमांड ड्राफ्ट को कैंसिल कराने पर 150 रुपए देने होंगे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















