कोरोना की तीसरी लहर में 60 फीसदी मौतें वैक्सीन नहीं लेने वालों की हुईं- स्टडी

0
14

India

oi-Rizwan M

|

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 22 जनवरी: कोरोना वायरस महामारी की मौजूदा (तीसरी) लहर में संक्रमण से मरने वाले 60 फीसदी मरीज वो हैं, जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली थी। दिल्ली के एक निजी अस्पताल, मैक्स हेल्थकेयर ने अपनी स्टडी की बुनियाद पर ये दावा किया है। ये स्टडी कहती है कि जितनी मौतें तीसरी लहर में कोरोना से हुई हैं, उनमें से 60 फीसदी ने या तो वैक्सीन नहीं ली थी या फिर दोनों डोज नहीं ली थीं।

 Study

मैक्स हेल्थकेयर ने अपने इस अध्ययन में कहा है कि तीसरी लहर में रिपोर्ट की गई मौतों में ज्यादातर 70 साल से अधिक उम्र के लोग थे। जो दिल के मरीज थे या शुगर, कैंसर जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे। अस्पताल ने कहा कि जब दिल्ली में अप्रैल में दूसरी लहर के दौरान जब दैनिक 28,000 मामले दर्ज किए गए, तो सभी अस्पतालों में बिस्तर फुल थे और आईसीयू बेड पूरी तरह से भर गए थे। वहीं इस लहर के दौरान इतने मामले सामने आए लेकिन अस्पतालों में बेड की कोई समस्या सामने नहीं आई। जो दिखात है कि इस लहर में बीमारी उस तरह से गंभीर नहीं थी।

South African Zoo के शेर डेल्टा Variant से ऐसे हुए संक्रमित, study में खुलासा | वनइंडिया हिंदी

देश में इस समय कोरोना संक्रमण की स्थिति

भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर इस समय चरम पर है और हर रोज तीन लाख से ज्यादा नए केस आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 22 जनवरी को बताया है कि देश में आज कोरोना वायरस के 3 लाख 37 हजार नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 488 मरीजों की कोविड-19 से मौत हुई है। कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 4 लाख 88 हजार 884 हो गया है। देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या अब 21 लाख 13 हजार हो गई है। देश कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के केस भी लगातार बढ़ रहे हैं। देश में ओमिक्रॉन केसों की कुल संख्या 10,050 पहुंच गई है।

पढ़ें- कोरोना वायरस: उत्तर प्रदेश सरकार ने 30 जनवरी तक के लिए बंद किए सभी स्कूल-कॉलेजपढ़ें- कोरोना वायरस: उत्तर प्रदेश सरकार ने 30 जनवरी तक के लिए बंद किए सभी स्कूल-कॉलेज

English summary

Coronavirus 60 percent Covid deaths in third wave among partially or completely unvaccinated says Study

Story first published: Saturday, January 22, 2022, 19:29 [IST]

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here