India
oi-Ashutosh Tiwari
नई दिल्ली, 21 जनवरी: गोवा में इस बार का विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि वहां के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर अब इस दुनिया में नहीं हैं। इसके अलावा उनके बेटे उत्पल ने भी पार्टी से बगावत कर दी है। बीजेपी से टिकट कटने के बाद अब उत्पल ने ऐलान किया है कि वो पणजी से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उनको आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऑफर मिला था, लेकिन उसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया।

मीडिया से बात करते हुए उत्पल ने कहा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने का पूरा मन बना लिया है। वो निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर आगामी चुनाव पणजी विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगे। उत्पल के इस बयान से साफ हो गया कि वो आम आदमी पार्टी नहीं ज्वाइन कर रहे हैं। इसके अलावा पणजी विधानसभा में बीजेपी की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।
उपचुनाव में जीती थी कांग्रेस
आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की मौत के बाद पणजी विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए थे, जिसमें कांग्रेस के अतनासियो मोंटेसेरेट ने जीत दर्ज की थी। हालांकि बाद में अतनासियो कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए। उत्पल पर्रिकर भी इसी सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन बीजेपी ने एक बार फिर अतनासियो को टिकट दिया है।
आप आदमी पार्टी ने गोवा के लिए पांचवी, पंजाब के लिए उम्मीदवारों की 12वीं लिस्ट जारी की
केजरीवाल ने दिया था ऑफर
हाल ही में केजरीवाल ने कहा था कि वो मनोहर पर्रिकर जी का बहुत सम्मान करते हैं। अगर उनके बेटे उत्पल AAP में आते हैं, तो उनका स्वागत है। इसके बाद से लग रहा था कि उत्पल केजरीवाल के साथ जा सकते हैं।
सीएम ने कही थी ये बात
हाल ही में उत्पल को लेकर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा था कि हमारे केंद्रीय नेता उत्पल पर्रिकर के संपर्क में हैं। मनोहर पर्रिकर जब सीएम थे, तब दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अलग-अलग बातें कही थीं और अब वो राजनीतिक फायदे के लिए अलग-अलग बातें कह रहे हैं। गोवा के लोग इसे समझते हैं और फिर से बीजेपी की सरकार बनाएंगे।
English summary
Goa Election Manohar Parrikar son Utpal contesting as Independent candidate
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















