Entertainment
oi-Bhavna Pandey
नई दिल्ली, 21 जनवरी। बॉलीवुड एक्ट्रेस जुही चावला 5 जी मामले में और फंसती नजर आ रही हैं क्योंकि दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने एक्ट्रेस जुही चावला के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख करते हुए याचिका दाखिल की। हाई कोर्ट डीएसएलएसए की इस याचिका पर 3 फरवरी को सुनवाई करेगा।

बता दें जूही चावला ने 5 जी नेटवर्क टेक्नालॉजी को लेकर अदालत में याचिका दाखिल की थी और कहा था कि 5 जी के आने से इंसान और पशु और पक्षियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। जिसके बाद सिंगल बेंच ने एक्ट्रेस की अर्जी खारिज करते हुए जुही चावला पर 20 लाख का जुर्माना लगाया थाकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए एक्ट्रेस की इस याचिका को पब्लिसिटी स्टंट करार दिया। हाई कोर्ट ने कहा है कि याचिकाकर्ता ने कानूनी प्रक्रिया का गलत तरीके से इस्तेमाल किया है। वहीं अब दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने 20 लाख के जुर्माने की वसूल के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की है।
डीएसएलएसए पक्ष के वकील ने कहा कि एक्ट्रेस से जुर्माना वसूलने के का आदेश जून में ही कोर्ट ने जारी किया था, इसका पालन होना बाकी है। डीएसएलएसए द्वारा वसूली के लिए नोटिस भेजे जाने के बाद ही आदेश के खिलाफ अपील दायर की गई थी और खंडपीठ द्वारा कोई रोक नहीं दी गई थी। वहीं प्रदिवादियों के वकील दीपक खोसला ने कहा कि सिंगल बेंच को जुर्माना लगाने का अधिकार नहीं है।
जुही चावला ने सिंगल बेंच के निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की थी। जुही के वकील के अनुसार एकल न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ एक अपील कोर्ट में लंबित है जिस पर 25 जनवरी को विचार होना है। उन्होंने कहा अदालत से याचिका पर सुनवाई को फिलहाल टालने का आग्रह किया है।
जूही चावला और रोजा फेम एक्ट्रेस मधु के बीच खास रिश्ता, कपिल शर्मा शो में खुला ये राज
English summary
5G Case: DSLSA moves High Court to recover 20 lakh fine from Juhi Chawla, hearing will be held on February
Story first published: Friday, January 21, 2022, 17:56 [IST]
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















