Budget 2022: बजट सत्र से पहले सरकार ने 31 जनवरी को बुलाई सर्वदलीय बैठक

0
16

नई दिल्ली, 21 जनवरी। केंद्र सरकार 1 फरवरी को देश का आम बजट संसद में पेश करने वाली है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी और देश की आर्थिक स्थिति की जानकारी देंगी। वहीं केंद्र सरकार ने बजट सत्र से ठीक पहले 31 जनवरी को ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है, जिसमें बजट सत्र को लेकर चर्चा की जाएगी। सरकार सभी पार्टी से बजट सत्र को सफल बनाने का आग्रह करेगी और सत्र सुचारू रूप से चल सकें इसकी कोशिश की जाएगी। इस बैठक में सभी पार्टियां शामिल होंगी।

1 फरवरी को केंद्रीय बजट संसद में पेश किया जाएगा। उससे पहले 31 जनवरी को दोपहर 3 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी तक चलेगा, वहीं दूसरा चरण 14 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा। सूत्रों की माने तो सरकार आम बजट में कई सेक्टर को बड़ी राहत दे सकती है। कोरोना महामारी की तीसरी लहर झेल रही अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने के लिए वित्त मंत्री बड़े ऐलान कर सकती है। वहीं पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बजट में लुभावने वादे किए जा रहे हैं।

बजट सत्र के दौरान कोरोना संक्रमण को देकथे हुए संसद परिसर में प्रवेश करने वाले सांसदों के लिए आरटी पीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट और वैक्सीनेशन सार्टिफिकेट देना होगा। सत्र के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाएगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here