सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है #WeMissYouSRK, जानें क्यों शाहरुख खान के लिए लोग बोल रहे हैं ऐसा

0
16
आखिरी बार 2018 में आई थी शाहरुख की फिल्म

आखिरी बार 2018 में आई थी शाहरुख की फिल्म

56 वर्षीय अभिनेता शाहरुख खान को आखिरी बार 2018 की फिल्म जीरो में देखा गया था। शाहरुख खान फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी हैं। हालांकि फिल्म के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। शाहरुख फिल्म निर्माता एटली की अगली फिल्म ‘लायन’ में भी नजर आएंगे।

2021 के सितंबर में शाहरुख ने किया था आखिरी ट्वीट

2021 के सितंबर में शाहरुख ने किया था आखिरी ट्वीट

शाहरुख खान ने ट्विटर पर आखिरी ट्वीट 23 सितंबर 2021 को किया था। इस ट्वीट में शाहरुख खान ने डिजनी प्लस हॉटस्टार के विज्ञापन को रिट्वीट किया था। हालांकि शाहरुख खान ने 2 दिन पहले एक इलेक्ट्रॉनिक विज्ञापन इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी गौरी खान के साथ दिख रहे हैं। 28 अक्टूबर 2021 को बेटे आर्यन खान की जमानत के बाद से यह उनका पहला इंस्टाग्राम पोस्ट था।

'शाहरुख के फिल्म को 3 साल हो चुके हैं...'

‘शाहरुख के फिल्म को 3 साल हो चुके हैं…’

शाहरुख खान के इंस्टाग्राम पोस्ट को देख उनके फैंस अधिक भावुक हो गए। उन्होंने शाहरुख खान के लिए कई भावनात्मक संदेश पोस्ट करने के साथ #WeMissYouSRK ट्रेंड करवाया। एक यूजर ने लिखा, ”उनकी आखिरी फिल्म को 3 साल हो चुके हैं और लगभग 4 महीने से शाहरुख खान सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हैं, न ही उन्होंने अपने जन्मदिन पर ट्वीट किया और न ही नए साल पर अपने प्रशंसकों के लिए ट्वीट किया। हम, उनके प्रशंसक, उन्हें बहुत याद कर रहे हैं।”

ये भी पढ़ें-पेट भरने के लिए पार्टियों में डांस किया करते थे मिथुन चक्रवर्ती, डांस शो पर छलका अभिनेता का दर्दये भी पढ़ें-पेट भरने के लिए पार्टियों में डांस किया करते थे मिथुन चक्रवर्ती, डांस शो पर छलका अभिनेता का दर्द

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here