India
oi-Ankur Singh
नई दिल्ली, 21 जनवरी। दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में प्रधानमंत्री पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेटिंग 71 फीसदी है। जबकि मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेज लोपेज ओब्राडोर दूसरे पायदान पर हैं। दुनिया के शीर्ष नेताओं की बात करें तो इस लिस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की रेटिंग 43 फीसदी है, जबकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की रेटिंग 26 फीसदी है। तीसरे पायदान पर इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी हैं जिन्हें 60 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है। चौथे नंबर पर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, पांचवे नंबर जर्मनी के ऑल्फ स्कॉल्ज, छठे पर कनाडा के जस्टिन ट्रूडो हैं।

मॉर्निंग कंसल्ट की वेबसाइट के अनुसार ताजा अप्रूवल रेटिंग 13 जनवरी से 22 जनवरी के बीच लिए गए आंकड़ों पर आधारित है। इसमे हर देश के वयस्क नागरिक से सवाल पूछे गए हैं, हर देश का सैंपल साइज अलग-अलग था। इससे पहले मई 2020 में पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 84 फीसदी थी। लेकिन मई 2021 में यह घटकर 63 फीसदी पर आ गई थी। लेकिन एक बार फिर से प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग में बढ़कर 71 फीसदी तक पहुंच गई है। यह पहली बार नहीं है जबक प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक अप्रूवल रेटिंग में पहले स्थान पर कब्जा किया है। इससे पहले नवंबर 2021 में भी पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग सर्वाधिक थी।
एजेंसी ने एक और आधार पर लोगों की राय मांगी थी, लोगों से पूछा गया था कि क्या उनका देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसमें हिस्सा लेने वाले 71 फीसदी लोगों का मानना है कि भारत सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, जबकि 30 फीसदी लोगों का कहना है कि देश सही दिशा में आगे नहीं बढ़ रहा है। बता दें कि मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस वैश्विक स्तर पर नेताओं की अप्रूवल रेटिंग और उनसे जुड़े विवादों को ट्रैक करता है। यह फिलहाल 13 देशों में काम कर रहा है। जिसमे भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान, अमेरिका, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया,स्पेन, ब्रिटेन शामिल हैं।
English summary
PM Narendra Modi topped the list of global leader in morning consult survey.
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















