असम-मेघालय सीमा विवाद पर बैठक, गृह मंत्री को सौंपी दोनों राज्यों के सीएम ने सिफारिशें

0
11

India

oi-Love Gaur

|

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 20 जनवरी: राजधानी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आवास पर चल रही असम-मेघालय सीमा विवाद पर बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में मेघालय-असम सीमा मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और मेघालय के सीएम कोनराड संगमा के साथ मीटिंग की। इस दौरान दोनों राज्यों के सीएम ने सीमा विवाद को सुलझाने के लिए गृहमंत्री को अपनी सिफारिशें सौंपी।

Meghalaya-Assam border issue

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बैठक को लेकर न्यूज एजेंसी एएनआई को जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिए गए अभ्यावेदन को सुना। उन्होंने हमें बताया कि अब गृह मंत्रालय 26 जनवरी के बाद हमें फिर से अधिकारियों के साथ बैठक के लिए बुलाएगा, ताकि चर्चा को आगे बढ़ाया जा सके।

26 जनवरी के बाद फिर से होगी बैठक

वहीं मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने इस मुद्दे पर कहा कि असम के सीएम हिमंत सरमा के साथ गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें क्षेत्रीय समितियों की रिपोर्ट से अवगत कराया। उन्होंने दोनों राज्यों द्वारा की गई पहल पर खुशी व्यक्त की। अब गृह मंत्रालय रिपोर्ट की जांच करेगा और हम 26 जनवरी के बाद फिर से शाह से मिलेंगे।

असम-मेघालय सीमा विवाद: CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की सर्वदलीय बैठक,समाधान के लिए 12 में से 6 क्षेत्रों की पहचान असम-मेघालय सीमा विवाद: CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की सर्वदलीय बैठक,समाधान के लिए 12 में से 6 क्षेत्रों की पहचान

50 साल पुराने सीमा विवाद का निकलेगा हल

आपको बता दें कि दोनों राज्यों के बीच सीमा का विवाद करीब 50 साल पुराना है। इस विवाद को लेकर कई बार दोनों राज्यों की सरकारों में आपस में ठनी भी है। हालांकि अब दोनों राज्य ही इस विवाद को खत्म करने की तरफ बढ़ रहे हैं। मतभेद वाले छह जगहों पर 36 गांव हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल 36.79 वर्ग किमी है। अब दोनों राज्य छह अलग-अलग जगहों पर विभाजित करने के लिए सैद्धांतिक रूप से तैयार हो गए हैं।

English summary

Home Minister Amit Shah’s meeting with Assam CM Himanta Biswa and Meghalaya CM Conrad Sangma on Meghalaya-Assam border issue

Story first published: Thursday, January 20, 2022, 20:13 [IST]

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here