अब इंडिया गेट पर नहीं जलेगी ‘अमर जवान ज्योति’, नेशनल वॉर मेमोरियल की मशाल में हो जाएगी विलीन

0
16

नई दिल्ली, 20 जनवरी: राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर 24 घंटे जलने वाली अमर जवान ज्योति ज्योति अब नेशनल वॉर मेमोरिल में जलेगी। भारतीय सेना के अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि शुक्रवार, 21 जनवरी को एक समारोह में अमर जवान ज्योति की लौ राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की मशाल के साथ विलीन हो जाएगी। यानी अब इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति की मशाल अब बंद हो जाएगी।

भारतीय सेना की ओर से बताया गया है कि इंडिया गेट पर बने अमर जवान ज्योति को नेशनल वॉर मेमोरियल की मशाल में मिलाया जाएगा, जिसके बाद अमर जवान ज्योति की मशाल बंद हो जाएगी। शहीदों को श्रद्धांजलि देने और देश के प्रति उनके बलिदान को याद रखने के लिए नेशनल वॉर मेमोरियल की मशाल जलती रहेगी। इंडिया गेट के पास 40 एकड़ जमीन पर करीब 176 करोड़ रुपए की लागत से नेशनल वॉर मेमोरियल बनाया गया है।

1971 से जल रही थी इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति

बता दें कि ब्रिटिश सरकार ने पहले विश्व युद्ध के बाद भारतीय सैनिकों की याद में इंडिया गेट बनाया था। 1971 युद्ध में शहीद सैनिकों के सम्मान में इंडिया गेट पर मशाल ‘अमर जवान ज्योति’ जलाई गई। अमर जवान ज्योति जंग के दौरान शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि के तौर पर में इंडिया गेट के नीचे 24 घंटे जलती रहती है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here