टला नहीं है खतरा! NASA ने बताया- धरती की तरफ बढ़ रहे 8 बड़े उल्कापिंड, जानिए कितनी है बचने की संभावना

0
27
पृथ्वी के करीब आ रहे हैं 8 उल्कापिंड

पृथ्वी के करीब आ रहे हैं 8 उल्कापिंड

नासा के मुताबिक इस महीने पृथ्वी को स्पेस से आने वाले खतरों का सामना करना पड़ेगा। बीते दिनों एक उल्कापिंड पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरा है, जो साइज में बुर्ज खलीफा जितना पड़ा था। हालांकि खतरा अभी टला नहीं है और इसी महीने 8 उल्कापिंड तेजी से धरती की तरफ बढ़ रहे है। जी हां, नासा के मुताबिक आज यानी गुरुवार से लेकर 28 जनवरी तक पृथ्वी के करीब से कई उल्कापिंड गुजरने वाले हैं।

ये हुआ तो मच सकती है तबाही!

ये हुआ तो मच सकती है तबाही!

किसी वजह से अगर इनकी दिशा में परिवर्तन होता है तो उल्कापिंड की वजह से धरती पर भारी तबाही मच सकती है। हालांकि नासा ने फिलहाल ऐसी किसी भी संभावना को खारिज कर दिया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि उल्कापिंडों पर करीब से नजर रखी जा रही है, ताकि किसी अनहोनी का अंदाजा पहले ही लगाया जा सके। नासा के मुताबिक साइज में बड़े होने के बावजूद इनमें से कोई भी उल्कापिंड पृथ्वी के लिए खतरा नहीं है।

उल्कापिंड के नाम और पृथ्वी के पास से गुजरने की तारीख

उल्कापिंड के नाम और पृथ्वी के पास से गुजरने की तारीख

  • 2022 AB – 20 जनवरी
  • 2022 AX4 – 21 जनवरी
  • 2018 PN22 – 21 जनवरी
  • 2017 XC62 – 24 जनवरी
  • 2021 BZ – 27 जनवरी
  • 2022 AN5 – 28 जनवरी
  • 2022 AG6 – 28 जनवरी
52 हजार किमी प्रति घंटा से अधिक रफ्तार

52 हजार किमी प्रति घंटा से अधिक रफ्तार

इन उपग्रहों या उल्कापिंड के साइज की बात करें तो वैज्ञानिकों के मुताबिक सभी अमेरिका की स्टैचू ऑफ लिबर्टी से भी से भी बड़े हैं। नासा लगातार इन उल्कापिंडों पर नजर बनाए हुए हैं, इनमें कुछ खबर लिखे जाने तक धरती के करीब से गुजर चुके हैं। उपग्रहों की रफ्तार भी काफी तेज है। जानकारी के अनुसार 32,600 मील प्रति घंटा की रफ्तार ये सभी धरती की ओर बढ़ रहे हैं। बता दें कि उल्कापिंड का आकार एक छोटे ग्रह या अंतरिक्ष में तैरते विशालकाय पत्थर जितना हो सकता है।

मंगलवार को करीब से गुजरा था विशालकाय एस्टेरॉयड

मंगलवार को करीब से गुजरा था विशालकाय एस्टेरॉयड

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने बताया है कि 7482 (1994 PC1) नाम का विशालकाय एस्टेरॉयड मंगलवार को धरती के करीब से गुजरा था। यह पृथ्वी से 1.2 मिलियन मील या 1.9 मिलियन किलोमीटर की दूरी से होकर निकला जो पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी का लगभग 5 गुना है। नासा ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि इस एस्टेरॉयड से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं था। बता दें कि नासा इस एस्टेरॉयड का अध्ययन पिछले 1 दशक से कर रहा है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आप भी इस एस्टेरॉयड को देख सकते हैं। इसके लिए आपको नासा की वेबसाइट पर जाना होगा। नासा के वैज्ञानिक इस एस्टेरॉयड पर नजर रखे हुए हैं, आप भी वेबसाइट पर जाकर इस विशालकाय एस्टेरॉयड को ट्रैक कर सकते हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here