
माहिरा शर्मा
नई नागिन के लिए रुबीना दिलैक, तेजस्वी प्रकाश , रिद्धिमा पंडित और महक चहल का नाम चर्चा में हैं तो वहीं खबर आ रही है कि माहिरा शर्मा इस बार शो में आपको सेक्सी नागिन के रूप में नजर आएंगी। हालांकि माहिरा और शो वालों की ओर से इस बारे में कोई खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन फिर भी माहिरा शर्मा का जबरदस्त चर्चा में है।
बोलीं जरीन खान- ‘मैं कोई बंदर नहीं जो कि सलमान के पीठ पर बैठी नजर आऊं’

चुड़ैल जामिनी बनी थीं माहिरा
आपको बता दें कि माहिरा शर्मा ‘नागिन 3’ में नजर आ चुकी हैं, उस संस्करण में माहिरा ने चुड़ैल जामिनी का रोल प्ले किया था। इस बार वो शो में लीड रूप में नजर आएंगी। मालूम हो कि माहिरा शर्मा रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में भी दिखाई पड़ चुकी हैं।

टीवी के चर्चित चेहरों में से एक हैं माहिरा
माहिरा, टीवी के चर्चित खूबसूरत Hot चेहरों में से एक हैं। जम्मू में जन्मी माहिरा का पूरा परिवार बिजनेस से जुड़ा हुआ है लेकिन उनकी एक्टिंग और मॉडलिंग में खास दिलचस्पी थी, इस वजह से उन्होंने टीवी में एंट्री की। वो कई पंजाबी म्यूजिक एलबम्स में नजर आ चुकी हैं।

‘यारों का टशन’
माहिरा की टीवी पर एंट्री ‘यारों का टशन’ शो से हुई थी। इसके बाद कई कॉमेडी शोज में दिखाई दीं, जिनमें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और ‘पार्टनर्स ट्रबल हो गई डबल’ जैसे नाम शामिल हैं। डांस और म्यूजिक का शौक रखने वाली माहिरा को पहचान मिली ‘नागिन 3’ के चुड़ैल किरदार से, लोग उन्हें पहचानने लगे।
पारस छाबड़ा के साथ रिलेशनशिप में?
बिग बॉस 13 के दौरान माहिरा को एक्टर पारस छाबड़ा के काफी क्लोज देखा गया था। कहा जाता है कि दोनों आज भी रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने कभी इस बारे में टिप्पणी नहीं की लेकिन अक्सर दोनों साथ स्पॉट भी किया जाता है। इससे पहले माहिरा का नाम एक्टर अभिषेक कपूर के भी साथ जुड़ चुका है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















