रूखे-बेजान बालों की समस्या को दूर करने के लिए घर पर बनाये ये पांच हेयर मास्क – 24×7 Khabre Fatafat

0
32

सर्दियों के मौसम में बाल झड़ना, बालों का रूखा होना, बालों में रूसी और तेजी से झड़ना जैसी कई समस्याओं का अक्सर सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप हेल्दी बाल चाहती हैं तो इसके लिए इन होममेड मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। 

केला और जैतून का तेल – एक पके केले को मैश कर लें और इसमें एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। अब इसके बाद एक गांठ रहित प्यूरी बनाने के लिए इसे ब्लेंड करें और फिर इस मिश्रण को अपने बालों में जड़ों से सिरे तक लगाएं। ध्यान रहे इसे धोने से पहले 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।

एवोकैडो, नारियल का दूध और जैतून का तेल – इसके लिए एक पका हुआ एवोकैडो मैश करें और इसमें नारियल का दूध 1/2 कप और जैतून का तेल एक बड़ा चम्मच मिलाएं। अब इस मास्क को बालों पर लगाएं। ध्यान रहे इस मास्क को 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें और इसके बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

शहद से बना मॉइस्चराइजिंग हेयर मास्क – इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक चम्मच कच्चा शहद लें। अब इसमें दो बड़े चम्मच तेल आप नारियल, जैतून, जोजोबा आदि जैसे तेलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं। 20 मिनट बाद इसे शैंपू से धो लें।

कद्दू और नारियल तेल का मास्क – इसके लिए एक कद्दू का 1/4 भाग लें और इसे टुकड़ों में काट कर प्यूरी बना लें। अब इसमें दो बड़े चम्मच नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। उसके बाद इस मास्क को अपने बालों पर लगाएं और ध्यान रहे इसे धोने से पहले 20 मिनट तक लगा रहने दें।

दही और एलोवेरा – इसके लिए चार बड़े चम्मच एलोवेरा जेल लें और इसमें तीन बड़े चम्मच दही और दो बड़े चम्मच कैरियर ऑयल मिलाएं। अब इस पैक को अपने बालों में जड़ों से सिरे तक लगाएं लेकिन ध्यान रहे इसे धोने से पहले आधे घंटे के लिए छोड़ दें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here