खाते-खाते घटाना चाहते हैं वजन, खाने में शामिल करें ये सब्जियां – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

खाने के शौकीन लोग अक्सर वजन घटाने को लेकर चिंतित रहते हैं और वह इस चिंता में कई बार खाना छोड़ने के बारे में सोचते हैं लेकिन उनसे ये हो नहीं पाता। वैसे अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं खाते-खाते आप कैसे वजन घटा सकते हैं। जी दरअसल कुछ हरी सब्जियां हैं जिन्हे सेवन से वजन कम होता है और आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

मेथी – कड़वे स्वाद वाली मथी के हरे पत्तों को लगभग सभी पसंद करते हैं और घर में हमेशा आलू के साथ हो या गाजर के साथ मेथी बनाई ही जाती है। मेथी की सब्जी न हो तो इसके पराठे बनाए जाते हैं जो बेहतरीन होते हैं। हालाँकि यह वजन घटाने में भी बेहतरीन है। ये पोषक तत्व से भरपूर होती है और इसमें कलौरी कम मात्रा में होती है। इसी के साथ इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। आपको बता दें कि मेथी की ताजी पत्तियों में एस्कॉर्बिक एसिड और बीटा-कैरोटीन होता है। इसी के साथ मेथी को अधिक मात्रा में खाने से डायबिटीज का खतरा कम होता है। इसके अलावा ये वजन घटाने और सूजन कम करने में मदद करती है।

सरसों के पत्ते – आप सभी जानते ही होंगे कि बहुत से लोग सर्दी के मौसम में सरसों के पत्ते की सब्जी खाना पसंद करते हैं। यह विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होती है और इसमें कम कैलोरी होती है। ऐसे में यह वजन घटाने में मदद करती है।

मूली के पत्ते – बात करें मूली के पत्तों के बारे में तो इसमें बड़ी मात्रा में फाइबर होता है। इसके अलावा इसमें कम कैलोरी होती है। आपको बता दें कि अच्छी मात्रा में फाइबर और कम कैलोरी के साथ मूली के पत्ते मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं। 

पालक – एक कटोरी घर में बनी पालक की दाल खाने से भूख तो शांत होती ही है और इसी के साथ ये कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करती है। जी हाँ और इसका सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं, जैसे पालक के सूप के रूप में, आलू पालक सब्जी के रूप में या पालक पनीर के रूप में।

चौलाई – चौलाई के साग में शरीर में इंसुलिन के स्तर को प्रभावशाली तरीके से कम करने की क्षमता होती है। जी हाँ और इसे खाने से आपको देर तक भरा हुआ महसूस होता है। इस तरह से यह वजन घटाने में मददगार है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here