अमेरिका के लिए एयर इंडिया की विमान सेवा बहाल, आई थी ये तकनीकी दिक्कत

0
19

India

oi-Ankur Singh

|

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 20 जनवरी। अमेरिकी प्रशासन की ओर से अनुमति मिलने के बाद एयर इंडिया ने एक बार फिर से अमेरिका के लिए उड़ान को शुरू कर दिया है। एयर इंडिया ने B777 की सेवा को आज से शुरू कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि अमेरिका में 5जी इंटरनेट सेवा के काम के चलते एयर इंडिया के विमान के संचालन को रोक दिया गया था। इस तकनीकी दिक्कत के चलते बुधवार को भारत से अमेरिका और अमेरिका से भारत के लिए 14 एयर इंडिया के विमानों को रद्द कर दिया गया था। डीजीसीए चीफ अरुण कुमार ने कहा था कि हम इस तकनीकी दिक्कत के समाधान के लिए लगातार अमेरिकी प्रशासन के संपर्क में हैं।

air india

लेकिन अब तकनीकी समस्या के समाधान के बाद बोइंग ने एयर इंडिया के B777 के अमेरिका की उड़ान को मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह JFK के लिए पहली फ्लाइट रवाना हुई है। इसके अलावा शिकागो और एसएफओ के लिए भी उड़ाने आज जाएंगी। एयर इंडिया की ओर से बयान जारी करके इस बात की जानकारी दी गई है कि अमेरिका में एयर इंडिया के विमान की उड़ान को लेकर आ रही दिक्कत को दूर कर लिया गया है। इससे पहले अमेरिकी विमानन फेडरल एविएशन ने 14 जनवरी को कहा था कि फ्लाइट के रेडियो अल्टीमीटर के साथ 5 जी इंटरफेस और ब्रेकिंग सिस्टम पर असर पड़ सकता है। इसकी वजह से विमान को रनवे पर रुकने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल अल्टीमीटर जमीन के ऊपर विमान की ऊंचाई की जानकारी देता है, यह 5जी सिस्टम पर काम करता है।

इसे भी पढ़ें- मुकेश सहनी को लेकर भाजपा नेता ने कहा- भाजपा सूर्य है और कुछ नेता सूरज को ही दीपक दिखा रहे हैंइसे भी पढ़ें- मुकेश सहनी को लेकर भाजपा नेता ने कहा- भाजपा सूर्य है और कुछ नेता सूरज को ही दीपक दिखा रहे हैं

गौर करने वाली बात है कि अमेरिकन एयरलाइंस, डेल्टा एयरलाइंस व एयर इंडिया भारत और अमेरिका के बीच सीधी उड़ान की सेवा मुहैया कराती हैं। लेकिन 5जी तकनीक में दिक्कत के चलते एयर इंडिया को विमान को रद्द करना पड़ा था लेकिन आज सभी एयर इंडिया की विमानों की सेवा को फिर से बहाल कर दिया गया। एयर इंडिया दिल्ली-न्यूयॉर्क, न्यूयॉर्क-दिल्ली, दिल्ली-शिकागो, शिकागो-दिल्ली, दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को,सैन फ्रांसिस्को-दिल्ली, दिल्ली-नेवार्क, नेवार्क-दिल्ली के बीच उड़ाने संचालित करता है।

English summary

Air India flight services to USA resumed 5G issues resolved.

Story first published: Thursday, January 20, 2022, 10:55 [IST]

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here