
Jio की बादशाहत
इंटरनेट की दुनिया में जियो ने एक बार फिर से अपनी बादशाहत साबित की है। वायरलेस इंटरनेट यूजर्स के मामले में अब जियो देश की नंबर 1 कंपनी बन गई है। जियो ने ब्रॉडबैंड सेगमेंट की नंबर वन कंपनी बन गई है। ट्राई ने अपनी रिपोर्ट जारी की है, जिसके मुताबिक वायर्ड फिक्सड लाइन ब्रॉडबैंड सर्विस में जियो ने BSNL को पीछे छोड़ दिया है और नबंर वन की पोजीशन हासिल कर ली है।

43 लाख से ज्यादा कनेक्शन
नवंबर 2021 में ट्राई द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक जियो के पास 43 लाख 40 हजार वायर्ड फिक्सड लाइन ब्रॉडबैंड कनेक्शन्स हैं, जो उसे देश की नंबर 1 ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर कंपनी बनाती है। Jio के बाद बीएसएनएल हैं, जिसके पास करीब 42 लाख कनेक्शन है। वहीं तीसरे नंबर पर भारती एयरटले हैं, जिसके पास 40 लाख 80 हजार कनेक्शन है। ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर के आखिर में देश में कुल वायरलैस यूजर्स की संख्या 1,167.5 मिलियन रहा। वहीं अगर मोबाइल सेंगमेट में देखें तो जियो के कुल सब्सक्राइबर 42 करोड़ 8 लाख हैं।

दो साल पहले शुरू की कमर्शिल ब्रॉडबैंड सर्विस
जियो ने करीब 2 साल पहले कमर्शियल ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू की थी। लॉन्च के दो साल बाद ही कंपनी इस सेक्शन में नंबर 1 बन गई है। जियो फाइबर सर्विस ने वायर्ड और फिक्सड लाइन दोनों सेगमेंट में टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। जियो ने नवंबर में करीब 1 लाख 90 हजार नए फाइबर ग्राहक जोड़े। इस रिपोर्ट के मुताबिक वायरलेस और वायर्ड ब्रॉडबैंड सेगमेंट में जियो की कुल मार्केट हिस्सेदारी 54.01 फीसदी हो गई है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















