India
oi-Love Gaur
नई दिल्ली, 19 जनवरी: देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण और तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए फिलहाल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक बरकरार रहेगी। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने इससे जुड़ा बड़ा फैसला लिया है। डीजीसीए ने आदेश जारी करते हुए बताया कि इंटरनेशनल फ्लाइट 28 फरवरी तक निलंबित रहेंगी। हालांकि डीजीसीए ने कहा कि एयर बबल व्यवस्था के तहत फ्लाइट किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होंगी।

विमानन नियामक डीजीसीए ने बुधवार को अपने आदेश में कहा कि निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के निलंबन को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि उनके साथ गठित एयर बबल व्यवस्था के तहत जुलाई 2020 से भारत और लगभग 40 देशों के बीच विशेष यात्री उड़ानें संचालित हो रही हैं। अपने सर्कुलर ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि अथॉरिटी ने 28 फरवरी, 2022 को 23:59 बजे तक भारत से या भारत के लिए निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं के निलंबन का विस्तार करने का निर्णय लिया है।
इसी के साथ बताया कि यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय ऑल-कार्गो संचालन और विशेष रूप से डीजीसीए द्वारा अनुमोदित उड़ान पर लागू नहीं होगा। वहीं एयर बबल व्यवस्था के तहत फ्लाइट प्रभावित नहीं होगी। बता दें कि डीजीसीए ने 26 नवंबर, 2021 को घोषणा की थी कि भारत 15 दिसंबर, 2021 से निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें फिर से शुरू करेगा। ठीक एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डीजीसीए से कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर अपने निर्णय की समीक्षा करने के लिए कहा था।

Fact Check: Children की Corona Vaccine को लेकर Viral Video का क्या है सच ?| वनइंडिया हिंदी
‘ या तो इसके ऊपर कुछ पहनो, वरना…’ अमेरिकन एयरलाइंस ने पूर्व मिस यूनिवर्स को फ्लाइट में चढ़ने से रोका
जिसके बाद 1 दिसंबर, 2021 को DGCA ने अपने 26 नवंबर के फैसले को यह बताए बिना रद्द कर दिया कि निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का निलंबन कब तक जारी रहेगा। गौरतलब है कि देश में लॉकडाउन लागू होने से पहले 23 मार्च, 2020 से भारत में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बंद कर दिया गया था। हालांकि इस निलंबन को हर महीने एयर बबल डील के तहत आपातकालीन अंतरराष्ट्रीय यात्रा की अनुमति देकर बढ़ाया गया था। दरअसल, यह एयर बबल सुविधा दो देशों के बीच कुछ खास नियमों और प्रतिबंधों के साथ इंटरनेशन फ्लाइट के संचालन की अनुमति देता है।
English summary
dgca extends suspension on scheduled international passenger flights till 28 february due to corona
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















