India
oi-Ankur Singh
नई दिल्ली, 19 जनवरी। दुनियाभर में कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय उड़ान पर लगी पाबंदी को और आगे बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्रालय की ओर से इस बाबत एक प्रेस रिलीज जारी करके जानकारी दी गई है। रिलीज में कहा गया है कि प्रशासन ने फैसला लिया है कि भारत से यात्रियों के लिए व्यवसायिक अंतरराष्ट्रीय विमान की उड़ान को 28 फरवरी तक के लिए स्थगित किया जाए। इससे पहले उड्डयन मंत्रालय ने 26 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी लगाई थी, जिसे अब 28 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह पाबंदी अंतरराष्ट्रीय कॉर्गो विमानों पर लागू नहीं होगी। इसके साथ ही बबल के अंतर्गत उड़ान भरने वाली फ्लाइट पर भी पाबंदी नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- अलवर केस : Zomato डिलीवरी बॉय हिरासत में, नाबालिग को बाइक से टक्कर मारकर भागा था

नवंबर 2021 में केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय विमानों को फिर से शुरू करने का फैसला लिया था और 15 दिसंबर से इन उड़ानों को शुरू किया जाना था। लेकिन जिस तरह से ओमिक्रॉन के मामलों ने दस्तक दी उसके बाद सरकार को अपने इस फैसले को वापस लेना पड़ा और सरकार ने एक बार फि रसे 15 जनवरी तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को स्थगित करने का फैसला लिया। भारत में शेड्यूल अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट 23 मार्च 2020 से स्थगित है। देशभर में लॉकडाउन के ऐलान के दो दिन पहले ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद से हर महीने इसे आगे बढ़ाया जाता रहा। हालांकि आपातकालीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बबल के तहत अनुमति दी गई है।
भारत बबल के तहत अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, बांग्लादेश, भूटान, कनाडा, इथोपिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इराक, जापान, कजाकिस्तान, केन्या, कुवैत, मालदीव, मारीशस, नेपाल, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, कतर, रूस, रवांडा, साउथ अरब, सिंगापुर, श्रीलंका, स्विट्जरलैंड, तंजानिया, यूक्रेन, यूएई, यूके, यूएस और उजबेकिस्तान में बबल के तहत कुछ नियम और शर्तों के साथ उड़ान भरने की अनुमति दी गई है। जिन देशों में बबल की सुविधा नहीं है वहां पर सीधी उड़ान सेवा फिलहाल स्थगित है।
English summary
International commercial flight suspended till 28 february.
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















