युवाओं में वैक्‍सीनेशन दर से खुश हुए पीएम मोदी, बोले- युवा भारत दिखा रहा है टीकाकरण की नई राह

0
17

नई दिल्‍ली, 19 जनवरी। कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्‍सीनेशन ही एकमात्र उपाय है। देश भर में 3 जनवरी से 15-18 आयु वर्ग युवाओं को कोविड वैक्‍सीनेशन का अभियान शुरू हुआ। वहीं 20 दिन से भी कम समय में 15-18 आयु वर्ग आधे से अधिक युवाओं को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। युवाओं में वैक्‍सीनेशन दर को लेकर प्रधानमंत्री ने भी बुधवार को खुशी जताई है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि युवा और युवा भारत टीकाकरण का नया रास्ता दिखा रहा है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सभी कोविड 19 संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करना महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- युवा और युवा भारत रास्ता दिखा रहा है! यह उत्साहजनक खबर है। आइए गति बनाए रखें। सभी कोविड 19 संबंधित प्रोटोकॉल का टीकाकरण और पालन करना महत्वपूर्ण है। हम साथ मिलकर इस महामारी से लड़ेंगे।”

पीएम मोदी, मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा किए गए ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। इस ट्वीट में मंडाविया ने बताया था कि यह महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई के लिए एक “बड़ा दिन” रहा क्योंकि 15 से 18 साल के बीच के 50 प्रतिशत से अधिक युवाओं को वैक्सीन की पहली डोज मिल गई है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here