एक मामूली छात्र ने अपनी सेल्फी बेचकर कमाए 7 करोड़ से ज्यादा, सारी दुनिया हैरान

0
13
एनएफटी के जरिए बिक्री

एनएफटी के जरिए बिक्री

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इंडोनेशियाई कॉलेज के छात्र ने नॉन-फंजिबल टोकन (एनएफटी) के जरिए करोड़ों कमाए हैं। इसके तहत उनसे अपनी सेल्फी के डिजिटल राइट्स बेचे हैं। छात्र की पहचान सुल्तान गुस्ताप अल घोजाली के रूप में हुई, जो सेमारंग इलाके का रहने वाला है। साथ ही वो शहर की एक यूनिवर्सिटी से कंफ्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा है। उसका ये कारनामा देख सभी हैरान हैं।

22 साल है उम्र

22 साल है उम्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्र ने पिछले पांच सालों से लगभग हर दिन अपने कंप्यूटर के सामने बैठकर तस्वीर ली। इस तरह उसकी 1000 से ज्यादा सेल्फी हो गई थी। इसके अलावा उसने ग्रेजुएशन डे के दिन एक टाइमलैप्स वीडियो बनाने की भी योजना बनाई थी। 22 साल के इस छात्र ने जब ब्लॉकचेन तकनीकि के बारे में सीखा तो उसने अपनी सेल्फी को एनएफटी के जरिए बेचने की योजना बनाई।

3 डॉलर एक फोटो की कीमत

3 डॉलर एक फोटो की कीमत

मीडिया से बात करते हुए घोजाली ने कहा कि मेरे मन में एक ही ख्याल था कि अगर कलेक्टरों (फोटो इकट्ठा करने वाले) ने मेरा चेहरा इकट्ठा किया, तो ये मजाकिया हो जाएगा। उस दौरान उन्होंने एक फोटो की कीमत 3 डॉलर रखी थी। उनको उम्मीद नहीं थी कि कोई इस कीमत पर उनकी फोटो खरीदेगा। बाद में उनका प्लान हिट गया और उन्होंने 1 मिलियन डॉलर इकट्ठा कर लिए। भारत के हिसाब से ये कीमत 7 करोड़ से ज्यादा होगी।

ईथर में बिक रही सेल्फी

ईथर में बिक रही सेल्फी

वहीं जब घोजाली की सेल्फी की मांग बढ़ गई, तो क्रिप्टोकरेंसी ईथर ($ 806) के 0.247 के लिए एक सेल्फी उपलब्ध थी। छात्र ने आगे बताया कि उन्होंने सेल्फी अपलोड करना दिसंबर में शुरू किया था, इसके बाद एक सेलेब्रिटी शेफ ने उनका प्रचार किया। जिस वजह से बिक्री में तेजी आई। अभी तक उन्होंने अपने मां-बाप को ये नहीं बताया कि इतने पैसे कहां से मिले। हालांकि अब वो करोड़पति बन गए हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here