India
oi-Rizwan M
नई दिल्ली, 18 जनवरी: राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है। मंगलवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 11,684 नए कोविड मामले सामने आए हैं और 38 मौतें दर्ज की गई हैं। इस दौरान पॉजिटिविटी रेट 22.47 फीसदी रहा है। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले अब 78,112 हैं। वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज कोविड-9 के 6,149 नए मामले सामने आए हैं। यह कल के मुकाबले 193 ज़्यादा हैं। मुंबई में सक्रिय मामले अब 44,084 हो गए हैं।

Coronavirus Update: Delhi में कम हुए Corona case, Mumbai में नए मामले बढ़े | वनइंडिया हिंदी

दिल्ली में लगातार घट रहे केस
दिल्ली में कोरोना संक्रमण की बात करें तो आज कल यानी सोमवार के मुकाबले नए केस करीब एक हजार घटे हैं। दिल्ली में सोमवार को 12,527 नए कोरोना मामले सामने आए थे और 24 मौतें हुई थीं। वहीं रविवार को राजधानी दिल्ली में कोरोना के 18286 नए केस सामने आए थे। उससे पहले शनिवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 20 हजार 718 नए केस और शुक्रवार को 24,383 नए मामले सामने आए थे। ऐसे में देखा जाए तो बीते छह दिनों से दिल्ली में कोरोना के नए केस लगातार घट रहे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि राजधानी में कोरोना वायरस की लहर की पीक पर पहुंचने के बाद अब केस घटने लगे हैं।
देश में कोरोना की स्थिति
देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या आए दिन बढ़ रही है। भारत उन 10 देशों में शामिल है, जहां सबसे ज्यादा सक्रिय कोरोना मरीज हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में 2,38,018 नए कोविजड केस दर्ज किए गए और 310 मरीजों की मौतें हुईं। जिसके बाद देश में कुल 17,36,628 सक्रिय मरीज हैं। इसके अलावा कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कुल 8,891 मामले दर्ज हुए हैं।
मुजफ्फरनगर में अखिलेश-जयंत का दिलचस्प दांव: 6 में से पांच सीट आरएलडी को, प्रत्याशी सिर्फ एक पर अपना
English summary
Coronavirus Delhi reports 11684 new cases Mumbai reports 6149 new cases
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















