नीतीश भरद्वाज ने स्मिता से की थी दूसरी शादी, चार बच्‍चों के पापा हैं ‘महाभारत’ के कृष्‍ण

0
39
पर्दे पर हिट पर्सनल लाइफ में हुए फेल

पर्दे पर हिट पर्सनल लाइफ में हुए फेल

90 के दशक में महज 23 साल की उम्र में बीआर चोपड़ा के टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ में कृष्ण की भूमिका अदा करके दर्शकों के बीच अपनी प्‍यारी सी छवि बनाने वाले नीतीश असल जिंदगी बड़ी ही उतार-चढ़ाव वाली रही है। कृष्‍ण का किरदार निभाकर लोगों के बीच भगवान कृष्‍ण की छवि के रूप में पूजे जाने वाले नीतीश पर्दे पर जितने ही सफल रहे वहीं निजी जिंदगी में फेल रहे।

'महाभारत' के कृष्‍ण नीतीश भारद्वाज ने आईएएस पत्‍नी से तोड़ी 12 साल पुरानी शादी, बोली ये बात‘महाभारत’ के कृष्‍ण नीतीश भारद्वाज ने आईएएस पत्‍नी से तोड़ी 12 साल पुरानी शादी, बोली ये बात

स्मिता से नीतीश ने की थी दूसरी शादी

स्मिता से नीतीश ने की थी दूसरी शादी

नीतीश ने आइएएस स्मिता से दूसरी शादी की थी। स्मिता की भी नीतीश से दूसरी शादी हुई थी। वहीं अब दो जुड़वा बच्‍चों के माता-पिता नीतीश और स्मिता ने शादी के 12 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया है। नीतीश और स्मिता की शादी 2008 में हुई थी।

नीतीश ने स्मिता से लव मैरिज की थी।

नीतीश ने स्मिता से लव मैरिज की थी।

नीतीश की पत्‍नी स्मिता एक आईएएस अधिकारी हैं स्मिता मध्य प्रदेश कैडर से 1992 बैच की आईएएस ऑफिसर हैं। इनकी दो जुड़वां बेटियां हैं जो अपनी मां स्मिता के साथ इंदौर में रह रही हैं। एक इंटरव्यू में नीतीश भारद्वाज ने अपनी पत्नी स्मिता से अलग होने की बात कही थी उन्‍होंने बताया था कि सितंबर 2019 में दोनों का रिश्ते में दरार आ चुकी थी। जबकि पहली शादी टूटने के बाद नीतीश ने स्मिता से लव मैरिज की थी।

जानें कौन हैं नीतीश की पहली पत्‍नी

जानें कौन हैं नीतीश की पहली पत्‍नी

नीतीश ने पहली शादी 27 दिसंबर 1991 में मोनीषा पाटिल से की थी। मोनीषा ‘फेमिना’ पत्रिका की पूर्व एडिटर विमला पाटिल की बेटी हैं। नीतीश और मोनीषा के दो बच्‍चे एक बेटा और एक बेटी हैं जो अब अपनी मां के साथ 2005 में तलाक के बाद से लंदन में रह रहे हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here