घोस्ट ब्रिज: इस पुल से गुजरते ही पालतू जानवर कूद कर दे देते हैं जान, आखिर क्या है वजह?

0
11
सैकड़ों कुत्तों ने लगाई छलांग

सैकड़ों कुत्तों ने लगाई छलांग

कुत्तों की आत्महत्या की बात आपको सुनने में भले ही अजीब लग रही, लेकिन ये पूरी तरह से सच है। इसी वजह से पुल का नाम अब डॉग सुसाइड ब्रिज रखा दिया गया है। 50 फीट ऊंचे इस पुल पर बोर्ड भी लगा है कि लोग अपने पालतू जानवर को लेकर इससे ना गुजरें। अब तक सैकड़ों कुत्तों ने इस पर से छलांग लगाई, जिसमें से 50 से ज्यादा की मौत हुई। हालांकि कुछ कुत्तों की जान बची, लेकिन उनके शरीर को काफी ज्यादा चोट लग गई थी।

जाते वक्त थे नॉर्मल

जाते वक्त थे नॉर्मल

स्थानीय लोगों के मुताबिक 1950 के आसपास ये पुल बनकर तैयार हुआ था। जिसके बाद से यहां ऐसी घटनाएं हो रही हैं। जिन कुत्तों ने जान दी उनके मालिकों के मुताबिक जब वो वहां पर गए थे, तो उनके पालतू जानवर नॉर्मल थे, लेकिन फिर अचानक उन्होंने ऊपर से छलांग लगा दी। जब तक वो नीचे जाते तब तक देर हो चुकी थी। जिस वजह से लोगों ने कुत्तों के साथ इस पुल पर जाना ही बंद कर दिया।

भूतों का है वास

भूतों का है वास

बहुत से लोगों ने इसका रहस्य सुलझाने की कोशिश की, लेकिन किसी को कोई ठोस सबूत नहीं मिला। जिस वजह से लोग घूम फिरकर भूतों की कहानियों पर ही आ जाते हैं। मामले में एक स्थानीय शख्स ने बताया कि इस पुल पर आत्माओं और नकारात्मक शक्तियों का वास है, जो कुत्तों को काबू में कर लेती हैं। कुछ लोग इसके पीछे की वजह मनोवैज्ञानिक कारणों को मानते हैं।

महिला की स्टोरी आई सामने

महिला की स्टोरी आई सामने

वहीं दूसरी ओर एक स्थानीय शख्स ने बताया कि दशकों पहले एक महिला के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद वो इस ब्रिज के पास 30 साल तक अकेली रही। उनकी मौत के बाद इस तरह की घटनाएं बढ़ती चली गईं। ऐसे में लोगों को मानना है कि उसी महिला का भूत इस ब्रिज पर है, जो कुत्तों को आत्महत्या के लिए मजबूर करता है। उस महिला को व्हाइट लेडी ऑफ ओवरटॉन नाम दिया गया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here