धनुष से अलग हुईं ऐश्वर्या तो उनका पुराना पोस्ट हो गया वायरल, कभी खुद को बताया था Proud Wife

0
13
ऐश्वर्या का पुराना पोस्ट हुआ वायरल

ऐश्वर्या का पुराना पोस्ट हुआ वायरल

इस खबर से प्रशंसकों का दिल टूट गया है, वहीं ऐश्वर्या की एक पुरानी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जहां वह एक प्राउड बेटी और पत्नी होने की बात करती है। ऐश्वर्या ने यह पोस्ट साल 2021 के अक्टूबर में शेयर किया था जब उनके पिता रजनीकांत और धनुष नई दिल्ली में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह के लिए एक साथ आए थे।

इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या ने शेयर किया था पोस्ट

रजनीकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया और धनुष को फिल्म असुरन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। पिता और पति को बधाई देते हुए ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया थ।

तलाक के बाद लोगों ने ऐश्वर्या की पुरानी पोस्ट पर कर रहे हैं कमेंट

तलाक के बाद लोगों ने ऐश्वर्या की पुरानी पोस्ट पर कर रहे हैं कमेंट

ऐश्वर्या के पहले किये हुए इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। रोते हुए और टूटे हुए दिल वाले इमोजी के साथ एक फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा कि इस पोस्ट ने मुझे कुछ महीने पहले खुश कर दिया था लेकिन अब वही मुझे दुखी करता है।

7 से 35 करोड़ रुपये लेती हैं फीस

7 से 35 करोड़ रुपये लेती हैं फीस

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रजनीकांत की बेटी और धनुष की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या भी एक सिंगर हैं और एक साल में वह 7 से 35 करोड़ रुपए की कमाई करती हैं। वैसे तो धनुष और ऐश्वर्या, दोनों की संपत्ति मिलाकर देखें तो यह काफी ज्यादा हो जाती है, लेकिन शादी के 18 साल बाद अलग होने को लेकर सुर्खियों में आए धनुष के अकेली की संपत्ति भी कुछ कम नहीं है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मल्टी टैलेंटेड एक्टर धनुष ने सिर्फ 2020 में करीब 145 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here