बिग बॉस सीजन 15: करण कुंद्रा ने तेजस्वी को अपने पैरेंट्स से मिलवाया, दोनों की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

0
18
करण ने तेजस्वी को मिलवाया पैरेंट्स से

करण ने तेजस्वी को मिलवाया पैरेंट्स से

शो के प्रोमो में एक खास मूमेंट जो देखा गया वो ये है कि करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को अपने पैरेंट्स से मिलवाया है। करण के पैरेंट्स तेजस्वी को लेकर कुछ बात करते हुए दिखे हैं। करण के पैरेंट्स ने कुछ ऐसा कहा है कि जिससे दोनों बहुत खुश हो जाते हैं।

एक-दूसरे के काफी करीब रहे हैं तेजस्वी और करण

एक-दूसरे के काफी करीब रहे हैं तेजस्वी और करण

आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में करण और तेजस्वी की नजदीकियां किसी से छिपी नहीं हैं। हालांकि गेम के दौरान दोनों के बीच काफी झगड़ा भी देखने को मिला है। इतना ही नहीं कई बार तो दोनों अलग होने तक की बात कर लेते हैं। लेकिन अब धीरे-धीरे दोनों के बीच के अनबन ठीक होती जा रही है।

क्या कहा करण के पैरेंट्स ने तेजस्वी को लेकर

क्या कहा करण के पैरेंट्स ने तेजस्वी को लेकर

बिग बॉस के प्रोमो वीडियो में सबसे पहले निशांत भट्ट की मुलाकात अपने पैरेंट्स से होती है। निशांत को देखते ही उनके पैरेंट्स काफी खुश होते हैं। इसके बाद शमिता शेट्टी और देवोलीना अपनी मां को देखकर इमोशनल हो जाती हैं। इसके बाद करण के पैरेंट्स से वीडियो कॉल पर बात होती है। करण, तेजस्वी को उनसे मिलवाते हैं। इसके बाद करण के पिता कहते हैं कि तेजस्वी अब उनके परिवार का दिल हैं। ये बात सुनकर तेजस्वी और करण काफी खुश होते हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here