‘पीएम के साथ ना खेलें ट्विटर गेम वरना हम देंगे जवाब’, बिहार बीजेपी चीफ ने JDU नेताओं को दी चेतावनी

0
18

India

oi-Ashutosh Tiwari

|

Google Oneindia News

पटना,17 जनवरी: बिहार में बीजेपी और जेडीयू मिलकर सरकार चल रहे, लेकिन वक्त-वक्त पर दोनों दलों के नेताओं में टकरार देखने को मिल जाती है। अब बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने जेडीयू नेताओं को धमकी दी है। उन्होंने साफतौर पर कहा कि बीजेपी के 76 लाख कार्यकर्ता जवाब देना जानते हैं। बिहार में एकतरफा कुछ भी नहीं चलेगा। उन्होंने जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं को पीएम के खिलाफ ट्विटर गेम ना खेलने की भी नसीहत दी।

JDU

संजय जायसवाल ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि चलिए माननीय जी को ये समझ आ गया कि एनडीए गठबंधन का निर्णय केंद्र द्वारा है और बिल्कुल मजबूत है, इसलिए हम सभी को साथ चलना है। एनडीए गठबंधन को मजबूत रखने के लिए हम सभी को मर्यादाओं का ख्याल रखना चाहिए। ये एकतरफा अब नहीं चलेगा। इस मर्यादा की पहली शर्त है कि देश के प्रधानमंत्री से ट्विटर-ट्विटर ना खेलें। पीएम हर बीजेपी कार्यकर्ता का गौरव हैं। अगर उनसे कोई बात कहनी है, तो बिल्कुल सीधी बात होनी चाहिए। अगर ट्विटर-ट्विटर खेलकर आप सवाल करेंगे, तो हमारे 76 लाख कार्यकर्ता इसका जवाब देंगे। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में इसका ध्यान रखा जाएगा।

उन्होंने आगे लिखा कि आप सब बड़े नेता हैं। एक बिहार में और दूसरे केंद्र में मंत्री रह चुके हैं। फिर इस तरह की बात कहना कि राष्ट्रपति द्वारा दिए गए पुरस्कार को प्रधानमंत्री वापस लें, इससे ज्यादा बकवास कुछ हो ही नहीं सकता। हम अपनी संस्कृति और भारतीय राजाओं के स्वर्णिम इतिहास में कोई छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं कर सकते। पर हम यह भी चाहते हैं कि बख्तियार खिलजी से लेकर औरंगजेब तक के अत्याचारों की सही गाथा आने वाली पीढ़ियों को बताई जाए। 74 वर्ष में एक घटना नहीं हुई जब किसी पद्मश्री पुरस्कार की वापसी हुई हो। पहलवान सुशील कुमार पर हत्या के आरोप सिद्ध हो चुके हैं, उसके बावजूद भी राष्ट्रपति ने उनका पदक वापस नहीं लिया क्योंकि पुरस्कार वापसी मसले पर कोई निश्चित मापदंड नहीं है।

शराबबंदी कानून को लेकर फिर CJI ने नीतीश सरकार को लगाई फटकार, कहा- ऐसे मामलों ने कोर्ट का दम घोंट रखा हैशराबबंदी कानून को लेकर फिर CJI ने नीतीश सरकार को लगाई फटकार, कहा- ऐसे मामलों ने कोर्ट का दम घोंट रखा है

ऐसे शुरू हुआ मामला
दरअसल लेखक दया प्रकाश सिन्हा ने सम्राट अशोक की तुलना औरंगजेब से कर दी। जिस पर जेडीयू ने आपत्ति जताई। इसके बाद उपेंद्र कुशवाहा ने संजय जायसवाल पर हमला कर दिया। फिर जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने भी जायसवाल को कटघरे में खड़ा किया। इसके बाद से बीजेपी-जेडीयू नेताओं पर वार-पलटवार हो रहा है।

English summary

Do not play Twitter game with PM, Bihar BJP chief warns JDU

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here