Flying Deer: हिरण ने मारी उतनी ऊंची छलांग, गोल्ड मेडल देने की उठी मांग! देखिए Viral Video

0
14
'उड़ने' वाला हिरण देखा है!

‘उड़ने’ वाला हिरण देखा है!

हिरण बेहद फुर्तीले होते हैं और वह ऊंची और लंबी छलांग लगाने में भी माहिर होते हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर एक हिरण का एक ऐसा वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसपर तत्काल यकीन करना मुश्किल हो रहा है। इस हिरण ने अविश्वसनीय रूप से असमान्य रूप से ऊंची छलांग तो लगाई ही है, साथ ही साथ लंबी छलांग लगाकर इतनी दूरी तय की है जो किसी को भी हैरान कर दे रहा है। एक सड़क को पार करते हुए हिरण के इस अद्भुत कारनामे को लेकर सोशल मीडिया पर लोग दीवाने हो चुके हैं। वीडियो किसी वन्य जीव संरक्षित क्षेत्र का लग रहा है, क्योंकि सड़कें उसी तरह की मालूम हो रही हैं।

एक ऊंची छलांग और दूर हो गया हिरण

एक ऊंची छलांग और दूर हो गया हिरण

इस वीडियो को वाइल्डलेंस ईको फाउंडेशन के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे बाद में भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीण कासवान ने रिट्वीट किया है। वीडियो सिर्फ 30 सेकेंड का बना है, लेकिन जबर्दस्त रूप से वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि यह हिरण पानी के एक स्रोत की तरफ से आ रहा है और कच्ची सड़क को बिना छुए एक तरफ से दूसरी तरफ ऊंची छलांग लगाकर पार कर जा रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं।

'और लंबी और ऊंची छलांग के लिए स्वर्ण पदक जाता है.........'

‘और लंबी और ऊंची छलांग के लिए स्वर्ण पदक जाता है………’

वीडियो शेयर करने वाले ने कैप्शन में लिखा है ‘और लंबी और ऊंची छलांग के लिए स्वर्ण पदक जाता है………’। इस ट्वीट को यूजर्स हाथों-हाथ ले रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। कोई इसे अविश्वसनीय वीडियो बता रहा है तो कोई लिख रहा है कि हिरण डर गया था, इसी वजह से इस तरह से भाग निकला। गौरतलब है कि आईएफएस प्रवीण कासवान वन्य जीवों से जुड़े ऐसे वीडियो और फोटो अक्सर शेयर करते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें- Watch Video: बुर्ज खलीफा के ऊपर खड़ी थी एयर होस्टेस, पीछे से गुजरा Airbus A380,अद्भुत नजाराइसे भी पढ़ें- Watch Video: बुर्ज खलीफा के ऊपर खड़ी थी एयर होस्टेस, पीछे से गुजरा Airbus A380,अद्भुत नजारा

‘प्रकृति अपने सबसे अच्छे रूप में…’

एक यूजर लिख रहा है, ‘वाह…अद्भुत वीडियो….प्रकृति अपने सबसे अच्छे रूप में…’ कोई इसे परफेक्ट ऐक्शन मूवी बता रहा है। एक ने लिखा है, ‘मेरी जीप के ऊपर एक हिरण कूद गया था। ये सही में ओलंपिक-लेवल के हाई-जंपर्स हैं।’ रीता सिन्हा नाम की एक यूजर लिखती हैं, ‘हां, गोल्ड मेडल इस निडर हिरण को जाता है। क्या छलांग लगाई! विश्वास नहीं कर सकती।’ कोई हिरण की इस छलांग को मनमोहक बता रहा है तो कोई इस वीडियो बनाने वाले को सलाम कर रहा है। हालांकि, कुछ लोग इस तरह से वीडियो बनाने पर भी सवाल उठा रहे हैं कि ‘यह सही नहीं है, कितना डरा हुआ था।’

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here