अमेरिका में महाशक्तिशाली तूफान ने मचाई भयानक तबाही, घरों तक को उड़ा ले गया साथ, Video

0
17
फ्लोरिडा में बवंडर का कहर

फ्लोरिडा में बवंडर का कहर

इस बार प्रकृति का रौद्र रूप का सामना फ्लोरिडा ने किया है, जहां महाविनाशक रूपी तूफान ने सबकुछ उजाड़ कर रख दिया। पेड़, बिजली, खंबे यहां तक घरों को बर्बाद कर दिया। इस तूफानी बवंडर के कहर का चौंकाने वाले वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है, जिसमें रविवार को फ्लोरिडा के एक शहर में दर्जनों घर पूरी तरह से तहस-नहस हो गए।

कई घरों को हवा में उड़ा गया तूफान

कई घरों को हवा में उड़ा गया तूफान

रविवार को राष्ट्रीय मौसम सेवा ने तूफान को EF2 बवंडर (EF2 tornado) के रूप में निर्धारित किया गया था। EF2 बवंडर की हवा की गति225 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली रही थीऔर इससे “काफी नुकसान” होने की संभावना है। तूफान का रास्ता 125 गज चौड़ा और 1.8 मील लंबा था। स्थिति यह बन गई कि गल्फ हार्बर यॉच एंड कंट्री क्लब में कई घरों के हिस्सों को तूफान ने हवा में उड़ा दिया।

15,000 लोग महाविनाशक तूफान से प्रभावित

15,000 लोग महाविनाशक तूफान से प्रभावित

इधर, गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने तूफान से प्रभावित लोगों के लिए अपनी संवेदनाएं वक्त करते हुए फ्लोरिडा डिवीजन ऑफ इमरजेंसी मैनेजमेंट रिस्पांस टीमों को रेस्क्यू के काम में लगा दिया। ली काउंटी के अधिकारियों का कहना है कि तूफान की चपेट में आने से लगभग 7,000 घर बिजली के बिना हैं। वहीं कुल 15,000 लोग इस महाविनाशक तूफान से प्रभावित हुए हैं।

बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित

बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित

अधिकारियों के अनुसार काउंटी में लगभग 28 घर पूरी तरह से बर्बाद हो चके हैं। वहीं अन्य 62 घर रहने योग्य नहीं है। इलाके में तूफान के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और अनेक पेड़ गिर गए हैं। हालांकि किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। सिर्फ मामूली चोटों की सूचना मिली है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here