जब बिरजू महाराज ने कहा था-‘माधुरी का हर अंग थिरकता है, नजर आता है मीना-वहीदा का अक्स’

0
20
बिरजू महाराज ने माधुरी दीक्षित को कोरियोग्राफ किया था

बिरजू महाराज ने माधुरी दीक्षित को कोरियोग्राफ किया था

उनका मानना था कि माधुरी को साक्षात मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त है। मालूम हो कि बिरजू महाराज ने साल 2002 की मेगाहिट फिल्म ‘देवदास’ के सुपरहिट गीत ‘काहे छेड़ छेड़ मोहे’ में माधुरी दीक्षित को कोरियोग्राफ किया था। उन्होंने कलर्स के चर्चित डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में माधुरी के साथ स्टेज पर डांस प्रस्तुति भी दी थी, ये टीवी की दुनिया का ऐतिहासिक पल था। उन्होंने प्रस्तुति के बाद माधुरी की दिलखोलकर तारीफ की थी और कहा था कि माधुरी के अंदर एक बच्चा है, जो कि केवल सीखना चाहता है।

Pandit Birju Maharaj Profile: 'चंद्रमुखी' से 'मस्तानी' तक...लोगों को सिखाया धड़कना, खूबसूरत रहा कथक का सफरPandit Birju Maharaj Profile: ‘चंद्रमुखी’ से ‘मस्तानी’ तक…लोगों को सिखाया धड़कना, खूबसूरत रहा कथक का सफर

'जब वो थिरकती हैं तो उनका अंग-अंग थिरकता है'

‘जब वो थिरकती हैं तो उनका अंग-अंग थिरकता है’

उन्होंने कहा था कि ‘जब वो थिरकती हैं तो उनका अंग-अंग थिरकता है। वो एक कुशल नृ्त्यांगना और परिपक्क अभिनेत्री हैं। माधुरी के अंदर मुझे ‘पाकिजा’ फिल्म की मीना कुमारी और ‘गाइड’ फिल्म की वहीदा रहमान दिखायी पड़ती हैं। जिस तरह से दोनों अभिनेत्रियों ने नृत्य को यादगार कर दिया उसी तरह माधुरी ने शास्त्रीय संगीत को अपने डांस के बूते एक नयी पहचान दी है।’

'दिल तो पागल है'

‘दिल तो पागल है’

मालूम हो कि माधुरी के साथ उन्होंने साल 1997 में पहली बार ‘दिल तो पागल है’ में काम किया था। इसके बाद बिरजू महाराज ने माधुरी के साथ फिल्म ‘देवदास ‘और ‘डेढ़ इश्किया’ में काम किया था।

 'मैंने पंडित बिरजू महाराज जैसा दूसरा कोई नहीं देखा'

‘मैंने पंडित बिरजू महाराज जैसा दूसरा कोई नहीं देखा’

तो वहीं पंडित बिरजू महाराज के बारे में बताते हुए माधुरी ने कहा था, “मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं,मेरे ख्याल से वो बेस्ट कथक डांसर हैं, हमारे देश में बहुत से प्रतिभावान नर्तक हैं, लेकिन मैंने पंडित बिरजू महाराज जैसा दूसरा कोई नहीं देखा, मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूं।”

बेस्ट कोरियोग्राफर का नेशनल अवार्ड

गौरतलब है कि बिरजू महाराज ने ‘विश्वरूपम’, ‘उमराव जान’ और ‘बाजी राव मस्तानी’ में भी कोरियोग्राफी की थी। भारत सरकार ने इन्हें साल 1986 में ‘पद्म विभूषण’ से नवाजा था। इन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान से सम्मानित किया गया था। साल 2012 में फिल्म ‘विश्वरूपम’ के लिए बेस्ट कोरियोग्राफर का नेशनल अवार्ड दिया गया था।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here