
यलो अलर्ट जारी
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में आज और कल यहां दो दिनों तक के लिए ‘कोल्ड डे’ की आशंका व्यक्त की है और लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलने की अपील की है। गौरतलब है कि ‘कोल्ड डे’ या ‘शीत दिवस’ की घोषणा तब की जाती है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो ।
Weather: कई राज्यों में पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, IMD ने तीन दिनों का अलर्ट जारी किया

कई जगहों पर पारा शून्य के नीचे
यही नहीं तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में हल्की बारिश और अगले तीन दिनों के दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे में आज हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है, जिसकी वजह से यहां अलर्ट जारी हुआ है। जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने कहा है कि कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में इस वक्त हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है, कई जगहों पर पारा शून्य के नीचे ही है और इस हफ्ते यहां पारे की स्थिति ऐसी ही रहने वाली है।

उत्तर भारत सर्दी से कांप रहा है
पहाड़ों की बर्फबारी और पछुआ हवाओं के एक्टिव होने के कारण इस वक्त उत्तर भारत सर्दी से कांप रहा है। ठंड का ये सिलसिला अगले तीन दिनों तक जारी रहने वाला है। आज मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, रायलसीमा,आंध्र प्रदेश, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी में घना कोहरा देखने को मिलेगा इसलिए लोगों को काफी सचेत रहने की जरूरत है।

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली- 263 AQI खराब
- पंजाबी बाग-221 AQI खराब
- शादीपुर, दिल्ली-123 AQI खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-126 AQI खराब
- अशोक विहार दिल्ली 134 AQI खराब
- एनएसआईटी द्वारका, 167 AQI खराब
- लोधी रोड, 129 AQI खराब
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















