प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को करेंगे संबोधित

0
28

India

oi-Ankur Singh

|

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 17 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री अन्य वैश्विक नेताओं के साथ मेहमान के तौर पर जुड़ेंगे। WEF इस कार्यक्रम को अपने वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनल प 17 जनवरी से 21 जनवरी तक प्रसारित करेगा। यह लगातार दूसरी बार है जब फोरम को इस कार्यक्रम का आयोजन डिजिटल माध्यम से करना पड़ रहा है। दरअसल कोरोना महामारी के चलते फोरम ने इस कार्यक्रम को डिजिटल माध्यम से करने का फैसला लिया है। फोरम की ओर से कहा गया है कि दावोस एजेंडा 2022 यह पहला वैश्विक मंच होगा जहां पर दुनियाभर के शीर्ष नेता अपनी सोच को साझा कर सकेंगे। इस कार्यक्रम की थीम द स्टेट ऑफ द वर्ल्ड यानि दुनिया की स्थिति रखी गई है।

pm

इसे भी पढ़ें- BJP विधायक का नारा- 'नो अली, नो बाहुबली, लोनी में केवल बजरंगबली', EC ने भेज दिया नोटिसइसे भी पढ़ें- BJP विधायक का नारा- ‘नो अली, नो बाहुबली, लोनी में केवल बजरंगबली’, EC ने भेज दिया नोटिस

इस कार्यक्रम में देशों के प्रमुख, सरकार के प्रतिनिधि, सीआई और अन्य नेता शामिल होंगे और मुश्किल चुनौतियों से कैसे निपटा जाए इसपर चर्चा करेंग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा फोरम में जापान के प्रधानमंत्री खिशिदा फूमियो, यूएन के सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटारेस, ईयू के अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट, अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी जेएल येलेन, नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति येमी ओसिनबाजो भी हिस्सा लेंगे।

English summary

PM Modi to address world economic forum davos agenda 2022.

Story first published: Monday, January 17, 2022, 7:47 [IST]

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here