
160 पाउंड की कमाई
इन दिनों सोशल मीडिया पर लंदन के रहने वाले फ्रेडी बेकिट नाम के शख्स की खूब चर्चा हो रही है। वो एक प्रोफेशनल आदमी हैं, जो लोगों के लिए लाइन में लगते हैं। इसके लिए वो प्रतिघंटे 20 पाउंड कमा लेते हैं। ऐसे में उनकी रोजाना की कमाई 160 पाउंड के आसपास हो जाती है, जो भारत के हिसाब से 16 हजार रुपये से ज्यादा होगी। उनके पास बड़ी संख्या में लोग इस काम को लेकर आते भी हैं। खास बात ये है कि वो सभी लोग काफी अमीर रहते हैं।

हर जगह लगा लेते हैं लाइन
ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक फ्रेडी प्रोफेशनल Queuer बन गए हैं, जो पैसे वाले लोगों के लिए लाइन में लगते हैं। आप उन्हें स्टोर, टिकट घर या और कहीं लाइन लगाने को कह सकते हैं। लाइन चाहे जितनी लंबी हो फ्रेडी उसमें लगे रहते हैं, बस उनको हर घंटे के हिसाब से 20 पाउंड मिलने चाहिए। वैसे इस काम के लिए बहुत ज्यादा धौर्य की जरूरत होती है। एक आम इंसान चाहता है कि जहां वो जाए वहां उसे लाइन में ना लगना पड़े, जबकि फ्रेडी मनाते हैं कि हर जगह लाइन मिले।

…जब 8 घंटे लाइन में खड़े रहे
फ्रेडी के मुताबिक लाइन में लगने का काम सबसे ज्यादा हिट प्रोग्राम्स के टिकट के लिए है। उनके पास काम लेकर आने वाले लोग अमीर लोग होते हैं, जिनके पास काफी पैसे हैं, लेकिन वो खुद कतार में नहीं लगना चाहते। इस वजह से वो उनके पास आते हैं। उन्होंने बताया कि 60 के दशक में उन्होंने कुछ संपन्न लोगों के लिए लाइन लगाई थी। उस दौरान उन्हें 8 घंटे तक खड़ा रहना पड़ा था।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















