हेच स्पीच नहीं, महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर हुई यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी- पुलिस

0
24

India

oi-Sagar Bhardwaj

|

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 16 जनवरी। पिछले महीने उत्तराखंड में आयोजित की गई एक धर्म संसद में मुस्लिमों के नरसंहार का आह्वान करने वाले धार्मिक नेता यति नरसिंहानंद को महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है, हेट स्पीच देने के मामले में नहीं। पुलिस सूत्रों ने एक मीडिया चैनल को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि नरसिंहानंद को अभद्र भाषा मामले में भी नोटिस जारी किया गया है और उन्हें उस मामले में भी रिमांड पर लिया जाएगा।

Yeti Narasimhanand

पुलिस अधिकारियों ने कहा- कि यति नरसिंहानंद को फिलहाल महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में गिरफ्तार किया गया है न कि हरिद्वार में दी गई हेट स्पीट मामले में। हेट स्पीच मामले में उन्हें फिलहाल नोटिस जारी किया गया है। हेट स्पीच को लेकर भी उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा, प्रक्रिया चल रही है। हम रिमांड आवेदन में अभद्र भाषा के मामले का विवरण भी शामिल करेंगे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार का दावा कि वीकेंड कर्फ्यू और कड़े प्रतिबंध के चलते राज्य में कम फैल रहा है कोरोना

बता दें कि पिछले महीने हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में हेट स्पीच मामले में दर्ज की गई एफआईआर में यति नरसिंहानंद का नाम भी शामिल है। जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी, जो धर्म परिवर्तन से पहले वसीम रिजवी थे, इस मामले में अब तक गिरफ्तार होने वाले एक मात्र व्यक्ति हैं। इस घटना के लगभग एक महीने बाद, सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद उनकी गिरफ्तारी हो सकी थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई थी तीखी आलोचना
बता दें कि 17 से 20 दिसंबर को हरिद्वार में हुई धर्म संसद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूर्व सैन्य प्रमुखों, सेवानिवृत्त न्यायाधीशों, कार्यकर्ताओं और यहां तक ​​कि अंतरराष्ट्रीय टेनिस दिग्गज मार्टिना नवरातिलोवा ने भी तीखी आलोचना की थी। जिन लोगों ने यह इस कार्यक्रम का आयोजन किया ओर हेट स्पीच दी उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है।

English summary

Not Hatch Speech, Yeti Narasimhanand was arrested for making objectionable remarks against women- Police

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here