
पणजी, 16 जनवरी। शिवसेना अध्यक्ष संजय राउत ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पार्टी गोवा में 10-15 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी एनसीपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। राउत ने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल से 18 जनवरी को गोवा में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा करेंगे। उसके बाद ही साफ होगा कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
Goa Election 2022: Kejriwal के Door To Door Campaign पर Sanjay Raut ने साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी
गोवा चुनावों पर चर्चा करते हुए शिवसेना अध्यक्ष ने टीएमसी और आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला. उन्होंने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी अपने आप में मुख्यमंत्री बन गयी है। वहीं, आप अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा कि अरविंद केजरीवाल गोवा में घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं जबकि दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसकी क्या जरूरत है? वह ऐसे भी जनता तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















