
साल 2016 में रिलीज हुआ था ‘Baby Shark’
बता दें कि यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहे ‘Baby Shark’ गाने को जून 2016 में कोरियन बैंड पिंकफॉन्ग ने रिलीज किया था, यह बैंड यू-ट्यूब पर बच्चों के लिए कहानी और कविता की वीडियो रिलीज करता है। यू-ट्यूब पर व्यूज के मामले में दूसरे नंबर पर लुइस फोंसी और डैडी यांकी का ‘Despacito’ नामक वीडियो है जिसके अब तक 7.7 बिलियन व्यूज हो चुके हैं।

गीत और संगीत दोनों में बेजोड़ है ‘Baby Shark’
‘Baby Shark’ गाने का गीत और संगीत दोनों बेजोड़ हैं और यही वजह है कि इस गाने को इतने ज्यादा व्यूज मिल रहे हैं। नवंबर 2020 में ही इस वीडियो के 70 करोड़ व्यूज हो गए थे। सबसे ज्यादा बार देखे जाने के कारण इस वीडयो का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। यही नहीं इस वीडियो के म्यूजिक को ग्लोबल म्यूजिक चार्ट Billboard’s Hot 100 में 32वीं और ब्रिटिश आधिकारिक चार्ट में 6वीं रैंक दी गई है।

इस उपलब्धि पर क्या बोला पिंकफोंग
इस शानदार उपलब्धि पर पिंकफॉन्ग ने कहा कि 100 करोड़ व्यूज एक बड़ा नंबर है और यह संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) द्वारा घोषित की गई दुनिया की आबादी 7.8 बिलियन से भी ज्यादा है। इसका मतलब है कि इस धरती पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति ने कम से कम एक बार इस वीडियो को जरूर देखा है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















