India
oi-Sagar Bhardwaj
नई दिल्ली, 15 जनवरी। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कुछ मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने महामारी की पहली दो लहरों में कोरोना से हुईं वास्तविक मौतों से कम आंकड़ा जारी किया था। उन रिपोर्टों पर जिनमें दावा किया गया था कि मौता का वास्तविक आंकड़ा 30 लाख से भी ज्यादा हो सकता है, केंद्र ने कहा कि ये रिपोर्ट निराधार और भ्रामक हैं और इनमें दी गई जानकारी गलत है। केंद्र ने कहा कि राज्यों द्वारा मौतों की दी गई जानकारी को स्वतंत्र रूप से संकलित किया जा रहा है और यह पूरी कवायद भारत के रजिस्ट्रार जनरल के तहत की जा रही है।

स्वास्थय मंत्रालय ने कहा कि मीडिया में चल रही ये खबरें गलत हैं। ये तथ्यों पर आधारित नहीं है। भारत में जन्म और मृत्यु रिपोर्टिंग की एक बहुत मजबूत प्रणाली है जो एक कानून पर आधारित है और इसे ग्राम पंचायत स्तर से जिला स्तर और राज्य स्तर पर नियमित रूप से किया जाता है। केंद्र सरकार ने कहा कि इसके अलावा कोरोना से हुई मौतों को वर्गीकृत करने के लिए हमारे पास ऐसा पैमाना है जो विश्व स्तर पर स्वीकार्य है।
यह भी पढ़ें: जिंदगियां लील रहा कोरोना: पंजाब में 1 दिन में 23 लोगों की जान गई, यहां मृत्युदर देश में सबसे ऊंची
केंद्र सरकार ने कहा कि राज्यों द्वारा अलग-अलग समय पर प्रस्तुत किए जा रहे कोविड-19 मृत्यु दर के बैकलॉग का नियमित आधार पर भारत सरकार के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है। बड़ी संख्या में राज्यों ने नियमित रूप से अपनी मृत्यु संख्या का मिलान किया है और बेहद पारदर्शी तरीके से बकाया मौतों की सूचना दी है। इसलिए, मौतों के आंकडे़ को गलत नहीं ठहराया जा सकता है।
सरकार ने कहा कि भारत में कोरोना से होने वाली मौतों की रिपोर्ट देने में एक प्रोत्साहन राशि तय की गई है और क्योंकि उन्हें पैसा मिलता है इसलिए मौतों के आंकडे़ को कम दिखाने की संभावना बेहद कम है। सरकार ने कहा कि आपके पास भले ही चाहे कितना भी मजबूत स्वास्थ्य तंत्र हो महामारी जैसी विघटनकारी स्थिति के दौरान वास्तविक मृत्यु दर कई कारणों से रिपोर्ट की गई मौतों से अधिक हो सकती है।
English summary
The government told the media reports that the government figures of deaths due to Corona were wrong.
Story first published: Saturday, January 15, 2022, 15:51 [IST]
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।





























