चिदंबरम ने गोवा में गठबंधन पर कही ऐसी बात कि भड़कीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा, कहा- ‘हाईकमान से पूछते…’

0
25

Goa Election 2022: Alliance को लेकर Mahua Moitra का Chidambaram पर हमला, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

चिदंबरम के किस बयान पर भड़क गईं महुआ मोइत्रा

चिदंबरम के किस बयान पर भड़क गईं महुआ मोइत्रा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा था कि कांग्रेस किसी भी पार्टी के समर्थन को स्वीकार करेगी, जिसका आगामी गोवा विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराने का एक समान कार्य है। चिदंबरम ने कहा था कि गोवा में कांग्रेस और बीजेपी में मुकाबला है, ऐसे में आम आदमी पार्टी (आप) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) गोवा चुनाव में अगर अपने अलग-अलग उम्मीदवार उतारती है तो कुछ ही वोट हासिल करेंगी और गैर-बीजेपी वोट के साथ बिखराव होगा।

चिदंबरम के इस बयान पर महुआ मोइत्रा भड़क गई हैं क्योंकि उनका कहना है कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस को गठबंधन के लिए ऑफर दो हफ्ते पहले ही दिया था।

'अगर चिदंबरम को डिटेल नहीं पता थी तो पार्टी नेतृत्व से बात करते...'

‘अगर चिदंबरम को डिटेल नहीं पता थी तो पार्टी नेतृत्व से बात करते…’

चिदंबरम के बयानों का जवाब देते हुए महुआ मोइत्रा ने कहा, अगर उन्हें (चिदंबरम) विवरण की जानकारी नहीं है तो उन्हें इस तरह के बयान देने के बजाय अपने पार्टी नेतृत्व से बात करनी चाहिए।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, ”अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) ने भाजपा को हराने के लिए गोवा पर कांग्रेस को औपचारिक और निश्चित प्रस्ताव दिया है। कांग्रेस नेतृत्व ने इसका जवाब देने के लिए वक्त मांगा है। टीएमसी ने लगभग दो सप्ताह पहले उन्हें प्रस्ताव दिया था। अगर चिदंबरम को विवरण के बारे में पता नहीं है तो उन्हें ये बयान देने से पहले पार्टी नेतृत्व से बात करनी चाहिए थी और पूछना चाहिए था।”

'कांग्रेस के नेता भारत के सम्राट नहीं हैं...'

‘कांग्रेस के नेता भारत के सम्राट नहीं हैं…’

महुआ मोइत्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ये भी कहा है कि कांग्रेस के नेता भारत के सम्राट नहीं हैं…इसलिए अगर वो ऐसा सोचते हैं तो सोचना छोड़ दें। महुआ मोइत्रा ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाई होती तो टीएमसी को बीजेपी को हराने के लिए गोवा जैसे तटीय राज्यों में चुनाव नहीं लड़ना पड़ता। महुआ मोइत्रा ने कहा कि उनकी पार्टी सिर्फ बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस से गठबंधन को तैयार है।

ये भी पढ़ें-UP चुनाव: समाजवादी पार्टी के 2500 कार्यकर्ताओं के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज, जानें क्या है आरोपये भी पढ़ें-UP चुनाव: समाजवादी पार्टी के 2500 कार्यकर्ताओं के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज, जानें क्या है आरोप

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here