
नई दिल्ली। बंधन बैंक ने नए साल के शुरुआत में ही बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया हैं। बैंक ने एफडी की ब्याज दरें 3 से 6.25 फीसदी कर दी है। बैंक ने अलग-अलग अवधि के लिए एफडी के लिए ब्याज दरे अलग-अलग है। बैंक ने 7 से 30 दिन के एफडी के लिए बंधन बैंक ग्राहकों को 3 फीसदी की दर से ब्याज मिलती है। बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम के एफडी के लिए लागू कर दिया है।
बैंक ने 31 दिन से 6 महीने के एफडी के लिए ब्याज दर अब 3.50 फीसदी कर दिया है। वहीं 6 महीने से एक साल से कम समय में मैच्योर होने वाली जमा पर बैंक 4.50 फीसदी मिलेगा। वहीं 1 साल से 2 साल के एफडी पर 5.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। वगीं 2 से 3 साल के जमा पर 6.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। जबकि 3 से पांच साल के लिए 6.25 फीसदी तक का ब्याज मिलेगा।
वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त लाभ
बंधन बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त लाभ देता है। वरिष्ठ नागरिकों को नियमित ग्राहकों के लिए 75 बेसिक प्वाइंट अधिक ब्याज मिलता है। बंधन बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 3.75 फीसदी से लेकर 7 फीसदी प्रति वर्ष ब्याज मिलता है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















