पीएम मोदी की बैठक में शामिल नहीं हुए उद्धव ठाकरे, लेकिन भेजी लिस्ट

0
17

India

oi-Prashanth Rai

|

Google Oneindia News

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना संक्रमण से जुड़े हालात को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार यानी कि 13 जनवरी को अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे, जिसमें महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि अपनी मांगों की एक लिस्ट भेजी है। दरअसल, सर्वाइकल स्पाइन सर्जरी होने के चलते सीएम उद्धव ठाकरे कुछ महीनों से ज्यादा सक्रिय नहीं रहे हैं। सीएम उद्धव की जगह पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे वीडियोकांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल होंगे।

uddhav thackeray will not join pm modi virtual meeting

सीएनन न्यूज 18 से बात करते हुए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्य में मौजूद हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर कोई दबाव नहीं है। ऑक्सीजन और अस्पताल के बिस्तरों की पर्याप्त उपलब्धता है। राज्य में इस समय ऑक्सीजन की कुल मांग 275 मीट्रिक टन है। इसमें गैर-कोविड कारणों की मांग भी शामिल है। महाराष्ट्र के अस्पतालों में 5% इन-पेशेंट ऑक्यूपेंसी है, जिनमें से 2.82% ऑक्सीजन बेड पर कब्जा है।

आईसीयू बेड में 3.2 फीसदी लोग हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वेंटिलेटर बेड के संबंध में, केवल 6 फीसदी बेड पर मरीज हैं। बता दें कि राज्य सरकार चाहती है कि केंद्र बड़ी संख्या में वैक्सीन उपलब्ध कराए, इसलिए उसने 60 लाख कोविशिल्ड और 40 लाख कोवैक्सिन की खुराक मांगी है। साथ ही महाराष्ट्र सरकार यह भी चाहती है कि केंद्र एक मोबाइल फोन पर CoWin ऐप पर पंजीकरण को मौजूदा छह से बढ़ाकर 10 कर दे। इसके अलावा Molnupiravir and Cocktail antibodies दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति हो। बता दें कि पिछले 24 घंटे में 46,000 कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं। राज्य में संक्रमण दर 21.4 फीसदी हो गया है।

असम के राज्‍यपाल जगदीश मुखी हुए कोरोना संक्रमित, अस्‍पताल में भर्तीअसम के राज्‍यपाल जगदीश मुखी हुए कोरोना संक्रमित, अस्‍पताल में भर्ती

English summary

uddhav thackeray will not join pm modi virtual meeting

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here