सबरीमाला मंदिर पहुंचे अजय देवगन, 41 दिन तक व्रत और कठिन साधना के बाद किए दर्शन

0
24
41 दिन तक अनुष्ठान किया

41 दिन तक अनुष्ठान किया

बुधवार को अजय देवगन की तस्वीरें सामने आईं, जिसमें अजय देवगन काली चादर ओढ़े नंगे पैर नजर आए थे। इस तरह से अजय देवगन केरल के सबरीमाला मंदिर अयप्पा स्वामी के दर्शने के लिए पहुंचे थे। खास बात ये है कि सबरीमाला मंदिर जाने से पहले अजय देवगन ने 41 दिन तक साधना की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवदन 11 दिन तक अजय देवगन जमीन पर चटाई पर सोए, शाकाहारी खाना खाया और नंगे पैर रहे। केरल के सबरीमाला मंदिर में में भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए पहले 41 दिनों तक अनुष्ठान करना पड़ता है। ऐसे में अजय देवगन ने 41 दिन का उपवास और दूसरे अनुष्ठान किए। इसके बाद बुधवार को सबरीमाला मंदिर पहुंच भगवान अयप्पा के दर्शन किए।

भाई भी गए अजय के साथ

भाई भी गए अजय के साथ

अजय देवगन केरल के सबरीमाला मंदिर अपने कजिन भाई विक्रांत और धर्मेंद्र के साथ पहुंचे। विक्रांत और धर्मेंद्र ने भी दर्शन किए। जिसके बाद अजय मुंबई वापस लौट आए। अजय देवगन ने ही बुधवार को इंस्टा पर अपना एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था ‘स्वामी शरणम अयप्पा’।

गोविंदा के नए गाने को देखकर भड़के उनके फैंस, बोले- ऐसा मत करो, हमें भी शर्म आती हैगोविंदा के नए गाने को देखकर भड़के उनके फैंस, बोले- ऐसा मत करो, हमें भी शर्म आती है

RRR को लेकर चर्चा में अजय देवगन

RRR को लेकर चर्चा में अजय देवगन

अजय देवगन की फिल्मों की बात करें तो इस समय वो एसएस राजमौली की फिल्म ‘आरआरआर’ को लेकर चर्चा में हैं। साउथ की इस फिल्म में अजय देवगन भी एक अहम रोल में हैं, जो कि जल्दी ही रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वो फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी में भी दिखेंगे। कई और बड़ी फिल्मों में भी अजय काम कर रहे हैं।

निया शर्मा के विस्फोटक खुलासे- टीवी में हम लोगों से खच्चर की तरह काम कराते हैंनिया शर्मा के विस्फोटक खुलासे- टीवी में हम लोगों से खच्चर की तरह काम कराते हैं

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here