India
oi-Sagar Bhardwaj
नई दिल्ली, 12 जनवरी। भारत सरकार के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ओमिक्रॉन कोरोनावायरस के आंकड़ों पर शंका व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह संख्या देश में ओमिक्रॉन के मामलों की वास्तविक संख्या के आसपास भी नहीं है। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन के वास्तविक मामले इस संख्या से 90 गुना ज्यादा हो सकते हैं। महामारी विज्ञानी और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद में राष्ट्रीय महामारी विज्ञान संस्थान की वैज्ञानिक सलाहकार समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश मुलियिल ने कहा कि डेल्टा की लहर के बाद देश में चारों तरफ ओमिक्रॉन के केस बढ़े हैं। मुलियिल ने कहा कि आप चाहे टेस्ट कराएं या न कराएं, हमें पुष्टि करने की कोई जरूरत नहीं है। हमें कोरोना के वक्र के आकार को लेकर चिंता करने की जरूरत हैं, जब ग्राफ में गिरावट होने लगेगी तभी हम कह सकेंगे कि यह खत्म होने जा रहा है।

परीक्षण के अभाव में वास्तविक संख्या का पता लगा पाना मुश्किल
यह पूछने पर कि अधिक परीक्षणों और सटीक संख्याओं के बिना विशेषज्ञ कैसे ओमाइक्रोन की वास्तविक सीमा का आकलन करने में सक्षम होंगे?, उन्होंने कहा कि हमने इसके साथ जीना सीख लिया है। ओमिक्रॉन को लेकर उन्होंने कहा कि हम 60 से 90 वास्तविक मामलों में से केवल एक का पता लगा रहे हैं। पर्याप्त संसाधनों के अभाव में वास्तविक संख्या का पता ही नहीं चल पा रहा है।
हमें डरने की जरूरत नहीं
क्या कठोर लॉकडाउन से हालात सुधर सकते हैं? इस प्रश्न के जवाब में जयप्रकाश मुलियिल ने कहा कि हम लंबे समय तक खुद को घरों में बंद नहीं रख सकते और उसकी जरूरत भी नहीं है क्योंक हमें इस बात का पता होना चाहिए कि डेल्टा वेरिएंट की तुलना में ओमक्रॉन के लक्षम काफी हल्के हैं।
यह भी पढ़ें: हवा में आने के 20 मिनट के भीतर ही वायरस हो जाता है बेदम, कोरोना पर स्टडी में चौंकाने वाली जानकारी
कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या पहुंची 9 लाख
गौरतलब है कि भारत में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 9.5 लाख पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 1,94,720 केस दर्ज हुए जबकि 442 लोगों की मौत हो गई।
English summary
The number of Omicron cases may be 90 times more than the figures being released – health experts
Story first published: Wednesday, January 12, 2022, 16:16 [IST]
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।






























