घर में धन और सुख-समृद्धि की है कमी तो जरुर करें यह उपाय – 24×7 Khabre Fatafat

0
26

दुनियाभर में कई लोग हैं जो पैसे की किल्लत से परेशान हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ टोटके जो आप आसानी से कर सकते हैं और धन की किल्लत को दूर भगा सकते हैं। आइए बताते हैं।

उपाय- अगर आपको अपने कारोबार में घाटा हो रहा है, तो इसके लिए आपको अपने कार्यस्थल के ईशान कोण में लगातार 7 गुरुवार को वहां पर सूखी हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाने से व्यापार में फायदा होगा। ठीक ऐसे ही उत्तर दिशा में हल्दी का स्वास्तिक चिन्ह बनाने से आपको अपने कार्य में सफलता मिलती है। आपको बता दें कि स्वास्तिक वास्तुदोष निवारण के लिए एक अच्छा उपाय है क्योंकि इसकी चारों भुजाएं चारों दिशाओं की प्रतीक होती हैं और इसलिए इस चिन्ह को बना कर चारों दिशाओं को एक समान शुद्ध किया जा सकता है। 

* अगर आपके घर में मुख्यद्वार के आस-पास किसी प्रकार का कोई वास्तुदोष है तो यहां की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने के लिए आपको 9 इंच लंबा और चौड़ा सिंदूर से दरवाजे पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए। आप इसकी जगह अष्टधातु या तांबे का स्वास्तिक भी यहाँ लगा सकते हैं।

* अगर आप धन और सुख में बाधा देख रहे हैं और इसे दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए नृत्य करती हुई गणेश जी की प्रतिमा घर में रखना बहुत ही शुभ होता है। जी दरअसल गणेश जी की ऐसी प्रतिमा को इस प्रकार रखना चाहिए कि घर के सभी सदस्यों की दृष्टि इन पर बार-बार पड़े। वैसे आप प्रतिमा नहीं होने पर तस्वीर भी लगा सकते हैं,पर इनका मुख दक्षिण दिशा की ओर नहीं हो।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here